
Indigo का रोस्टर संकट है क्या? जिस वजह से रद्द हो गईं दिल्ली से उड़ने वाली सभी फ्लाइट्स
AajTak
पिछले दो दिनों से इंडिगो की उड़ाने रद्द रो रही है. इसके पीछे कई वजहें बताई जा रही हैं. इनमें टेक में दिक्कत, खराब मौसम, बढ़ी हुई भीड़ और नवंबर में लागू हुए अपडेटेड फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) को लागू करना शामिल हैं. जिस वजह से इंडिगो के लिए रोस्टर संकट पैदा हो गया है.
भारत के घरेलू एविएशन मार्केट में 60 फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी रखने वाला इंडिगो बुरे दौर से गुजर रहा है. शुक्रवार को भी चौथे दिन पूरे देश में इसकी 400 फ्लाइट रद्द हो गई है. इसके पीछे वजह स्टाफ की कमी बताई जा रही है. अब सवाल ये उठता है कि इतने बड़े एयरलाइन में अचानक से स्टाफ्स की कमी कैसे हो सकती है, जिस वजह से धड़ाधड़ फ्लाइट कैंसिल हो रही है. समझते हैं क्या है पूरा माजरा
इंडिगो में पायलटों की कमी की वजह से चौथे दिन मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली और हैदराबाद हवाई अड्डों से इसकी लगभग 400 उड़ानें रद्द कर दी गई है. दिल्ली से उड़ने वाली सभी 200 फ्लाइट्स को इंडिगो ने आज रद्द कर दिया है. रॉयटर्स के मुताबिक, इंडिगो के पास भारत के घरेलू बाजार का 60% से अधिक हिस्सा है.
10 फरवरी तक परिचालन ठीक हो जाने का दावा इंडिगो ने नियामक को बताया है कि उसका परिचालन 10 फरवरी तक पूरी तरह से बहाल हो जाएगा. इसने कुछ प्रावधानों से राहत मांगी, जो रात में पायलट ड्यूटी के घंटों को सीमित करते हैं. क्योंकि एयरलाइन का कहना है कि इसी वजह से एविएटर्स की कमी हुई है और इस सप्ताह उसे सैकड़ों उड़ानें रद्द करनी पड़ीं.
नए नियम और रोस्टर क्राइसिस इंडिगो लगातार इस व्यवधान के लिए तकनीकी खराबी, मौसम और नए क्रू रोस्टरिंग नियमों को जिम्मेदार ठहराया. इनका कहना है कि 1 नवंबर से इंडिगो को नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट (एफडीटीएल) नियमों के तहत पायलट और चालक दल की कमी का सामना करना पड़ रहा है, जिसके तहत उड़ान के घंटों को सीमित कर दिया गया है और अधिक आराम अनिवार्य कर दिया गया है.
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स ने कहा कि उड़ानों के रद्द होने का कारण नये नियम नहीं हो सकते, तथा अन्य एयरलाइन्स पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा है. ऐसे में समझते हैं कि ये नए एविएशन नियम क्या हैं, जिसका हवाला देकर इंडिगो अपनी परेशानी को जस्टिफाई कर रहा है.
FDTL के नियम क्या हैं? दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद, डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (DGCA) ने 1 नवंबर से नए FDTL नियम लागू किए हैं. यानी नवंबर से अपडेटेड फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) लागू हो चुका है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






