
IndiGo का जबरदस्त ऑफर, 2023 रुपये में करें हवाई सफर, सिर्फ 3 दिन के लिए ऑफर
AajTak
क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर की तैयारियां जोरो पर हैं. शुक्रवार के बाद से छुट्टियों का मौसम शुरू हो जाएगा. पहले क्रिसमस और फिर न्यू ईयर. लोग घूमने का प्लान बनाने लगे हैं. ऐसे में इंडिगो ने एक शानदार ऑफर पेश किया है.
छुट्टियों के मौसम (Holiday season) के आते ही एयर टिकट (Air Ticket) पर ऑफर मिलने शुरू हो गए हैं. इंडिगो एयरलाइन (IndiGo) ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर विंटर सेल ( winter sale) का ऐलान किया है. एयरलाइन ने कहा है कि विंटर सेल का लाभ तीन दिनों तक इंडिगो के 6E नेटवर्क पर उठाया जा सकता है. कंपनी के अनुसार सेल 23 दिसंबर से 25 दिसंबर 2023 के बीच चलेगी. एयरलाइन घरेलू उड़ानों के लिए 2,023 रुपये और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 4,999 रुपये से शुरू होने वाले किराए की पेशकश करेगी.
कब कर सकेंगे यात्रा?
इंडिगो एयरलाइन के अनुसार, ये सेल 15 जनवरी 2023 से 14 अप्रैल 2023 तक की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग करा सकते हैं. इंडिगो के ग्लोबल सेल्स के प्रमुख विनय मल्होत्रा के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य विमानन क्षेत्र में सुधार का जश्न मनाना है. उन्होंने कहा- 'हम 2023 में प्रवेश कर रहे हैं. बड़ी संख्या में लोग हवाई सफर कर रहे हैं. इसलिए हम छुट्टियों के इस मौसम में एविएशन सेक्टर में एक मजबूत सुधार का जश्न भी मना रहे हैं और घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों रूट्स पर विंटर सेल की घोषणा कर रहे हैं. ये ऑफर हमारे व्यापक नेटवर्क पर किफायती किराए, समय पर प्रदर्शन, विनम्र और परेशानी मुक्त सेवा की इंडिगो की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है.'
कैशबैक का लाभ
290 विमानों के अपने बेड़े के साथ एयरलाइन का दावा है कि वह प्रतिदिन 1,600 से अधिक उड़ानें संचालित कर रही है. इंडिगो 76 घरेलू डेस्टिनेशन और 26 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन को जोड़ती है. एयरलाइन के अनुसार, ऑफर के तहत सीमित इन्वेंट्री उपलब्ध है. इसलिए ग्राहकों को उपलब्धता और इंडिगो के विवेकाधिकार के अधीन छूट प्रदान की जाएगी. इसके अलावा, यह ऑफर केवल इंडिगो के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर विभिन्न क्षेत्रों में नॉन-स्टॉप उड़ानों पर मान्य है. इसके अलावा, ग्राहक इंडिगो के पार्टनर बैंक HSBC से भी कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं.
एयरलाइन ने आगे कहा कि इस ऑफर को किसी अन्य ऑफर, स्कीम या प्रमोशन के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है. इसके अलावा, यह ऑफर इंडिगो की ग्रुप बुकिंग पर मान्य नहीं है. यह ऑफर नॉन-ट्रांसफरेबल, नॉन-एक्सचेंजेबल और नॉन-इनकैशेबल है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










