
Indian Railways trains: रेलवे ने अगले आदेश तक रद्द की आज से चलने वाली कई ट्रेनें, यहां देखें लिस्ट
AajTak
Indian Railways Cancelled trains: पश्चिमी रेलवे ने 19 से 20 अप्रैल से चलने वाली कई यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया है. रेलवे ने ट्वीट कर ये जानकारी साझा की है. ये सभी ट्रेने अगले आदेश तक रद्द रहेंगी.
देश में कोरोना वायरस से लगातार लाखों लोग संक्रमित होते जा रहे हैं. कोरोना की बढ़ती रफ्तार को कम करने के लिए कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है. इसी बीच कई राज्यों से प्रवासी मजदूरों ने पलायन शुरू कर दिया है. इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने एक अहम फैसला लिया है. यदि आप भी ट्रेन से यात्रा करने की योजना कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. दरअसल, पश्चिमी रेलवे ने 19 से 20 अप्रैल से चलने वाली कई यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया है. यात्री कृपया नोट करें। पश्चिमी रेलवे के स्टेशनों पर शुरू/टर्मिनेट होने वाली कुछ विशेष ट्रेनों को रद्द कर दी गई हैं। #specialtrains pic.twitter.com/k3r8yL1jKi रेलवे की तरफ से ट्वीट कर ये जानकारी साझा की गई है. रेलवे ने लिखा की पश्चिमी रेलवे स्टेशनों पर आने और जाने वाली कुछ स्पेशल ट्रेनों को रद्द कर दिया है. वेरावल अहमदाबाद-वेरावल तथा जामनगर-वडोदरा-जामनगर स्पेशल ट्रेनों को अगली सूचना तक रद्द करने का निर्णय लिया गया है.
युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








