
Indian Railways: रेलवे स्टेशन पर टॉयलेट जाना पड़ा भारी, IRCTC ने जीएसटी समेत वसूले 112 रुपये
AajTak
Agra Cantt Railway Station News: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर एग्जीक्यूटिव लाउंज के वॉशरूम का कुछ मिनट इस्तेमाल करने के लिए दो पर्यटकों से 224 रुपये ले लिए गए. यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.
Indian Railway News: आपने भी कभी ना कभी रेलवे स्टेशन या बस अड्डे के शौचालय का इस्तेमाल किया होगा और इसके लिए आपने 5 से 10 रुपये तक का शुल्क भी दिया होगा. अब इससे जुड़ी एक खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. दरअसल, आगरा कैंट स्टेशन पर एग्जीक्यूटिव लाउंज के वॉशरूम का कुछ मिनटों के इस्तेमाल करने की एवज में ब्रिटिश दूतावास नई दिल्ली से पहुंचे दो पर्यटकों को 112-112 यानी 224 रुपये का भुगतान करना पड़ा.
कितने प्रतिशत लगाई गई जीएसटी
भुगतान की गई राशि में 6 प्रतिशत जीएसटी और 6 प्रतिशत सी जीएसटी शामिल है. इसका मतलब ये हुआ कि शौचालय जाने के लिए भी 12 प्रतिशत जीएसटी ली गई है. यह अब तक का अपनी तरह का पहला मामला है, जिसमें किसी के लिए शौच जाना भी इतना महंगा साबित हुआ है.
आईआरसीटीसी ने क्या कहा?
पर्यटकों को एग्जीक्यूटिव ब्रांच का इस्तेमाल काफी महंगा लगा और जब मामला लाउंज प्रबंधक तक पहुंचा तो उन्होंने कहा कि आईआरसीटीसी की कोई गलती नहीं है. यह लाउंज एग्जीक्यूटिव है. एग्जीक्यूटिव लाउंज में रुकने के लिए मिनिमम शुल्क 50 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 112 रुपये देना अनिवार्य है.
आईआरसीटीसी के मुताबिक, भुगतान करने के बाद ग्राउंड में आपको कंप्लीमेंट्रिटी कॉफी दी जाती है. इसमें आप वॉशरूम का इस्तेमाल कर सकते हैं. फ्री वाईफाई का उपयोग कर सकते हैं. भुगतान करने पर आप 2 घंटे तक एग्जीक्यूटिव लाउंज में रुक सकते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










