
Indian Railways: गर्मी के सीजन में टिकटों की मारामारी! इन रूट्स पर रेलवे चला रहा है समर स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट
AajTak
रेलवे ने आनंद विहार और कानपुर से पटना, कटिहार से आनंद विहार, पुरी से नई दिल्ली के और सियालदह से वडोदरा के लिए 01-01 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का फैसला किया है. इसके अलावा कुछ अन्य रूट्स पर भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं.
गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई हैं और इसके साथ ही शादी विवाह का सीजन भी चल रहा है. ऐसे में ट्रेनों में भारी भीड़ हो रही है, जिसके चलते लोगों को सफर करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे लगातार समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रहा है. इसी क्रम में रेलवे ने आनंद विहार और कानपुर से पटना, कटिहार से आनंद विहार, पुरी से नई दिल्ली के और सियालदह से वडोदरा के लिए 01-01 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का फैसला किया है. इसके अलावा कुछ अन्य रूट्स पर भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं.
अगर आप आने वाले दिनों में इन रूट्स पर सफर करने वाले हैं तो हम आपको इन ट्रेनों की पूरी जानकारी दे रहे हैं. ताकि आप आसानी से अपनी मंजिल तक पहुंच सकें. समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के संदर्भ में जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के सीपीआर वीरेंद्र कुमार ने बताया है कि यात्रियों की अत्यधिक भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है.
यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट और पूरा शेड्यूल:
>गाड़ी संख्या 04112/04111 कानपुर सेंट्रल-पटना-कानपुर सेंट्रल समर स्पेशल: पं.दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-प्रयागराज के रास्ते चलने वाली गाड़ी संख्या 04112 कानपुर सेंट्रल-पटना समर स्पेशल कानपुर सेंट्रल से 24 अप्रैल 2024 से 26 जून 2024 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को 20.00 बजे खुलकर अगले दिन 08.00 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 04111 पटना-कानपुर सेंट्रल समर स्पेशल पटना से 25 अप्रैल 2024 से 27 जून 2024 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को 10.15 बजे खुलकर उसी दिन 22.30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी. इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 01, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 08, शयनयान श्रेणी के 08 एवं साधारण श्रेणी के 05 कोच होंगे.
>गाड़ी संख्या 04078/04077 आनंद विहार-पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट समर स्पेशल: पं.दीनदयाल उपाध्याय जं.-प्रयागराज-कानपुर के रास्ते चलने वाली गाड़ी संख्या 04078 आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट समर स्पेशल आनंद विहार से 29 अप्रैल 2024 से 24 जून 2024 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को 23.55 बजे खुलकर अगले दिन 16.45 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 04077 पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट समर स्पेशल पटना से 30 अप्रैल 2024 से 25 जून 2024 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को 20.00 बजे खुलकर अगले दिन 14.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. इस स्पेशल में प्रथम वातानुकूलित श्रेणी के 01, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 05, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 12 कोच होंगे.
>गाड़ी संख्या 05721/05722 कटिहार-आनंद विहार-कटिहार समर स्पेशल: बरौनी-हाजीपुर- सिवान-गोरखपुर के रास्ते चलने वाली गाड़ी संख्या 05721 कटिहार-आनंद विहार समर स्पेशल कटिहार से 24 अप्रैल 2024 से 26 जून 2024 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को 17.25 बजे खुलकर 21.40 बजे हाजीपुर रुकते हुए अगले दिन 18.50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 05722 आनंद विहार-कटिहार समर स्पेशल आनंद विहार से 25 अप्रैल 2024 से 27 जून 2024 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को 23.25 बजे खुलकर शुक्रवार को 19.40 बजे हाजीपुर रुकते हुए शनिवार को 01.30 बजे कटिहार पहुंचेगी. इस स्पेशल में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 07 एवं साधारण श्रेणी के 06 कोच होंगे. >गाड़ी संख्या 08479/08480 पुरी-नई दिल्ली-पुरी समर स्पेशल: बोकारो-गोमो-गया-डीडीयू के रास्ते चलने वाली गाड़ी संख्या 08479 पुरी-नई दिल्ली समर स्पेशल पुरी से 30 अप्रैल 2024 से 25 जून 2024 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को 08.45 बजे खुलकर बुधवार को 02.45 बजे गया रुकते हुए 18.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 08480 नई दिल्ली-पुरी समर स्पेशल नई दिल्ली से 01 मई 2024 से 26 जून 2024 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को 21.30 बजे खुलकर गुरुवार को 13.15 बजे गया रुकते हुए शुक्रवार को 07.45 बजे पुरी पहुंचेगी. इस स्पेशल में प्रथम वातानुकूलित श्रेणी एवं तृतीय वातानुकूलित इकॉनोमी श्रेणी के 01-01, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 02, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 06 एवं साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








