
Indian Railways: खुशखबरी! खाटू श्याम जी तक जाना होगा आसान, मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी, जानें रेलवे का प्लान
AajTak
Khatu Shyam Rail Connectivity: रेलवे ने सांस्कृतिक धरोहर व धार्मिक आस्था के केंद्रों को जोड़ने की योजना के तहत रींगस जं. से खाटू श्याम जी तक नई रेल लाइन निर्माण हेतु फाइनल लोकेशन सर्वे की मंजूरी प्रदान की है. आइए जानते हैं डिटेल्स.
विश्व प्रसिद्ध खाटू श्याम जी के भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए भारतीय रेलवे एक खुशखबरी लेकर आया है. भारतीय रेलवे विश्व प्रसिद्ध मंदिर को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने जा रहा है. रेल प्रशासन द्वारा रींगस जं.स्टेशन के निकट स्थित विश्व प्रसिद्ध धार्मिक आस्था के केन्द्र खाटू श्याम जी को सीधे रेलवे नेटवर्क से जोड़ने के लिये फाइनल लोकेशन सर्वेे की मंजूरी प्रदान कर दी गई है. इस निर्माण के बाद खाटू श्याम जी के भक्तों और श्रद्धालुओं के साथ-साथ आसपास के लोगों को काफी सहूलियत होगी.
गौरतलब है कि राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम जी के दर्शन हेतु प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु विभिन्न माध्यमों जैसे- रेल, रोड तथा पैदल मार्ग से दर्शन के लिए आते हैं. बताया जाता है कि यहां प्रतिदिन लगभग तीस हजार श्रद्धालु आते हैं. विशेषकर शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को यहां आने वाले श्रद्धालुओं की तादात चार से पांच लाख तक पहुंच जाती है. यही नहीं एकादशी के समय तो श्रद्धालुओं की संख्या दस लाख का आकड़ा पार कर लेती है.
उधर मार्च के महीने मे 15 दिन तक चलने वाले मेले में तकरीबन 30 लाख से 40 लाख श्रद्धालु आते हैं. बताया जाता है कि यह मंदिर देश मे सबसे ज्यादा श्रद्धालु आने वाले मंदिरों में से एक है. यहां ट्रेन से आने वाले श्रद्धालु रींगस जं.तक आते हैं उसके पश्चात वे यातायात के अन्य साधनों से खाटू श्याम जी मंदिर पहुंचते हैं.
रींगस जं. से खाटू श्याम तक का सफर सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए रेलवे ने सांस्कृतिक धरोहर व धार्मिक आस्था के केंद्रों को जोड़ने की योजना के तहत रींगस जं. से खाटू श्याम जी तक नई रेल लाइन निर्माण हेतु फाइनल लोकेशन सर्वे की मंजूरी प्रदान की है.
इस बारे में पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि हुए फाइनल लोकेशन सर्वे का काम शीघ्र ही पूरा करके इस नई रेल लाइन के काम को स्वीकृति प्रदान कर कार्य प्रारम्भ किया जाएगा. जिससे देश के सभी भागों से आने वाले श्रद्धालुओं को जल्द से जल्द से खाटू श्याम जी के मंदिर तक पहुंचने हेतु रेल सुविधा प्राप्त हो सके.
रेलवे द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी के मिशन विरासत और विकास के तहत धार्मिक स्थलों तक रेल कनेक्टिविटी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






