
Indian Railways: कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, यहां चेक करें कहीं आपकी ट्रेन तो नहीं लेट
AajTak
कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार रोक दी है. फ्लाइट्स का हाल भी कुछ ऐसा ही है. आईजीआई एयरपोर्ट के रनवे पर सुबह 8 बजे के करीब विजिबिलिटी 150 मीटर रही, जिससे उड़ानें प्रभावित हुई हैं. इससे यात्रियों का हाल-बेहाल है. आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर आज भी कुछ ऐसा ही नजारा है. लोग इस भयंकर ठंड में चाय का सहारा लेकर रात से दिन तक अपनी ट्रेनों के इंतजार कर रहे हैं.
फरवरी आ गई है लेकिन ठंड और कोहरे से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है. दिसंबर के आखिरी सप्ताह से ही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. घने कोहरे की वजह से एक तरफ जहां सुबह करीब 10 बजे तक सड़कों पर गाड़ियों को चलाने में दिक्कत होती रही. वहीं, दूसरी तरफ इसका सीधा असर रेल यातायात पर पड़ रहा है. आज भी राजधानी में जीरो विजिबिलिटी रही, जिसके चलते ट्रेनों और फ्लाइट्स भारी असर पड़ा.
कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार रोक दी है. फ्लाइट्स का हाल भी कुछ ऐसा ही है. आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह करीब 8 बजे रनवे पर विजिबिलिटी 150 मीटर रही, जिससे उड़ानें प्रभावित हैं. इससे यात्रियों का हाल-बेहाल है. आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर आज भी कुछ ऐसा ही नजारा है. लोग इस भयंकर ठंड में चाय का सहारा लेकर रात से दिन तक अपनी ट्रेनों के इंतजार कर रहे हैं.
50 से ज्यादा फ्लाइट लेट
आज दिल्ली आने वाली 23 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. वहीं, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर 50 से अधिक उड़ानों में लेट हुईं. आइये जानते हैं, कौन-कौन सी ट्रेनें आज देरी ले चल रही हैं.
दिल्ली आने वाली ये ट्रेनें लेट
ऐसे चेक करें अपनी गाड़ी का स्टेटस

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








