
Indian Railways: कोहरे की वजह से आपकी ट्रेन हो गई है लेट? ले सकते हैं रिफंड, जानें तरीका
AajTak
ट्रेनों की देरी से आवाजाही की वजह से बहुत से लोग अपनी यात्रा को कैंसिल कर रहे हैं. लेकिन इस दौरान टिकट कैंसिलेशन और रिफंड को लेकर भी चिंता बनी रहती है कि आखिर किस तरह से टिकट कैंसिल करें और टिकट कैंसिलेशन पर कितना रिफंड मिलेगा.
साल का आखिरी सप्ताह चल रहा है और एक तरफ जहां सर्दी के सितम से लोगों को परेशानी हो रही है. वहीं, दूसरी तरफ कोहरे ने भी कोहराम मचाया हुआ है. पिछले कई दिनों से पड़ रहे कोहरे का सीधा असर रेल यातायात पर भी दिखाई दे रहा है और दर्जनों ट्रेनें कई-कई घंटों की देरी से चल रही हैं. ट्रेनों की देरी से आवाजाही की वजह से बहुत से लोग अपनी यात्रा को कैंसिल भी कर रहे हैं. लेकिन इस दौरान टिकट कैंसिलेशन और रिफंड को लेकर भी चिंता बनी रहती है कि आखिर किस तरह से टिकट कैंसिल करें और टिकट कैंसिलेशन पर कितना रिफंड मिलेगा.
हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपकी ट्रेन काफी देर से चल रही है और आपको अपनी यात्रा कैंसिल करनी पड़ रही है तो किस तरह से अपने टिकट का रिफंड प्राप्त करें. अगर आपकी ट्रेन 3 घंटे या उससे ज्यादा समय की देरी से चल रही है और आप अपनी यात्रा को कैंसिल कर देते हैं तो रेल नियमों के अनुसार कन्फर्म, आरएसी या वेटिंग लिस्ट वाले टिकट कैंसिल करने पर आपको पूरा का पूरा रिफंड मिलेगा. यानी अगर आपकी ट्रेन 3 घंटे या उससे ज्यादा देर से चल रही है. तो टिकट कैंसिलेशन का चार्ज रेलवे नहीं लेगा.
इसके लिए अगर आपके पास काउंटर टिकट है. तो आप रिजर्वेशन काउंटर पर जाकर अपना टिकट कैंसिल करवाकर पूरी धनराशि प्राप्त कर सकते हैं. वहीं, दूसरी तरफ अगर आपके पास ही टिकट है तो इस दिशा में आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन टीडीआर फाइल करना होगा.
TDR फाइल करने के लिए सबसे पहले आप अपने IRCTC अकाउंट को लॉगिन करना होगा. इसके बाद आपको MY ACCOUNT पर क्लिक करके नीचे दिए ऑप्शन में My Transaction और फिर File TDR पे क्लिक करना होगा. आप यहां से टिकट सेलेक्ट करके TDR फाइल कर सकते है. टीडीआर फाइल करने के बाद आपका रिफंड अमाउंट 5 से 7 दिनों के अंदर उसी अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जायेगा, जिससे आपने टिकट बुक किया था.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






