
Indian Railways: कोविड के बाद रेलवे ने बनाया नया रिकॉर्ड, यात्री संख्या में कई गुना उछाल, जानें कितनी हुई कमाई
AajTak
Indian Railways Earning: कोरोना से पहले वित्तीय वर्ष 2019-2020 में भारतीय रेल में 58 करोड़ 48 लाख 60 हजार यात्रियों ने रिजर्वेशन कराकर यात्रा की. जबकि इसी वित्तीय वर्ष में नान रिजर्व यात्रियों की तादाद 291 करोड़ 17 लाख 90 हजार दर्ज की गई थी.
Indian Railways: भारतीय रेल को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है क्योंकि देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा आवागमन के लिए रेल गाड़ियों का इस्तेमाल करता है. देश की अर्थव्यवस्था में भी भारतीय रेलवे का खासा योगदान रहता है. लेकिन कोरोना के दौरान रेलगाड़ियों के पहिए थम गए थे और इस दौरान यात्री संख्या में काफी कमी आई थी और तत्कालीन वित्तीय वर्ष में रेलवे की कमाई पर भी काफी असर पड़ा था. उसके बाद जब ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ तो लोगों ने भारतीय रेलवे में जमकर यात्रा की. जिसके चलते भारतीय रेलवे में यात्रा करने वाले यात्रियों की तादाद और रेलवे की कमाई में भी काफी उछाल देखने को मिल रहा है.
कोरोना से पहले वित्तीय वर्ष 2019-2020 में भारतीय रेल में 58 करोड़ 48 लाख 60 हजार यात्रियों ने रिजर्वेशन कराकर यात्रा की. जबकि इसी वित्तीय वर्ष में नान रिजर्व यात्रियों की तादाद 291 करोड़ 17 लाख 90 हजार दर्ज की गई थी. वहीं सब अर्बन ट्रेन में यात्रा करने वालों की तादाद 461 करोड़ 25 लाख 60 हजार थी. इस वित्तीय वर्ष में रेलवे को रिजर्वेशन टिकट से 58 करोड़ 48 लाख 60 हजार का राजस्व प्राप्त हुआ था. जबकि जनरल टिकट से इस वित्तीय वर्ष में रेलवे को 17713 करोड़ 71 लाख रुपए की आमदनी हुई.
वित्तीय वर्ष 2020-2021 में कोरोना अपने पीक पर था और ट्रेनों का परिचालन भी काफी दिनों तक बंद था. इस दौरान रेल यात्रियों की तादाद काफी कम थी. ऐसे में आरक्षण करा कर चलने वाले यात्रियों की तादाद 28 करोड़ 60 लाख 60 हजार दर्ज की गई. वहीं जनरल टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या घटकर 07 करोड़ 57 लाख 40 हजार पर आ गई थी. इस वित्तीय वर्ष में सब अर्बन ट्रेन में यात्रा करने वालों की तादाद 92 करोड़ 51 लाख 70 हजार दर्ज की गई. इस वित्तीय वर्ष में रेलवे के इनकम की बात करें तो रिजर्वेशन टिकट से रेलवे को 1416 करोड़ 27 लाख 90 हजार रुपए और 119 करोड़ 95 लाख 50 हजार रुपए की आय हुई.
लेकिन जैसे ही एक तरफ कोरोना की लहर धीमी हुई तो दूसरी तरफ ट्रेनों ने रफ्तार पकड़ ली. ट्रेनों का परिचालन शुरू होते ही लोगों ने जमकर ट्रैवल करना शुरू कर दिया. वित्तीय वर्ष 2021-2022 में लोगों ने जमकर ट्रेन का सफर किया. इस वित्तीय वर्ष में 77 करोड़ 16 लाख 70 हजार लोगों ने रिजर्वेशन करा कर यात्रा की. वहीं जनरल टिकट लेकर यात्रा करने वालों की संख्या में थोड़ी कमी दर्ज की गई. क्योंकि इस दौरान ट्रेनों में काफी समय तक जनरल टिकट अलाउड नहीं थे. इस वित्तीय वर्ष में जनरल टिकट लेकर 58 करोड़ 21 लाख 90 हजार लोगों ने यात्रा की. वहीं सब अर्बन ट्रेन में 207 करोड़ 87 लाख 40 हजार लोगों ने सफर किया.
इस वित्तीय वर्ष में रेलवे की आय की बात करें तो रिजर्वेशन टिकट से रेलवे को 35166 करोड़ 95 लाख रुपये की आमदनी हुई. वहीं जनरल टिकट से भारतीय रेलवे ने 3707 करोड़ 41 लाख रुपये की कमाई की. वर्तमान वित्तीय वर्ष यानी 2022-2023 की बात करें तो इस वित्तीय वर्ष में 1 अप्रैल 2022 से 10 दिसंबर 2022 तक रिजर्वेशन कराकर 55 करोड़ 16 लाख लोग यात्रा कर चुके हैं. वहीं बिना रिजर्वेशन के करने वाले लोगों की तादाद 120 करोड़ 98 लाख 20 हजार के करीब दर्ज की गई है. 1 अप्रैल 2022 से 10 दिसंबर 2022 तक सब अर्बन ट्रेन में सफर करने वालों की तादाद 207 करोड़ 87 लाख 40 हजार दर्ज की गई है. चालू वित्तीय वर्ष में रेलवे ने 10 दिसंबर तक आरक्षित टिकट से 33317 करोड़ 64 लाख रुपये और अनारक्षित टिकट से 9547 करोड़ 38 लाख रुपए की आमदनी की है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










