Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
Indian Railways: इस रेल रूट पर आज से 8 अगस्त तक प्रभावित रहेंगी 25 से ज्यादा ट्रेनें, देखें लिस्ट

Indian Railways: इस रेल रूट पर आज से 8 अगस्त तक प्रभावित रहेंगी 25 से ज्यादा ट्रेनें, देखें लिस्ट

AajTak
Wednesday, August 02, 2023 07:13:33 AM UTC

रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए लगातार काम करता है. इस वजह से कई बार रेलवे को कई ट्रेनें रद्द करनी पड़ती हैं तो कई ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन करना पड़ता है. हालांकि, प्रभावित ट्रेनों से यात्रियों को परेशानी न हो इसलिए रेलवे पहले ही इन ट्रेनों की जानकारी देता है.

भारतीय रेलवे ट्रेनों को सुचारू और समय बद्ध तरीके से चलाने के लिए तमाम तरह के तकनीकी बदलाव करते हुए आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर रहा है. इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के छपरा जंक्शन स्टेशन के यार्ड के रिमॉडलिंग का काम किया जा रहा है, जिसके चलते आज यानी 2 अगस्त से आगामी 8 अगस्त तक इस रूट से होकर गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. 

इस काम के चलते गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन, नियंत्रण एवं रि-शिड्यूलिंग कराने का फैसला रेलवे द्वारा किया गया है. अगर आप इस रूट की ट्रेनों में सफर करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है और आपको परेशानी से बचाने के लिए हम उन सभी ट्रेनों की लिस्ट दे रहे हैं जो प्रभावित रहेंगी.

 इन ट्रेनों का होगा शार्ट टर्मिनेशन > 02 से 08 अगस्त तक गोरखपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 05156 गोरखपुर-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी छपरा के स्थान पर सीवान में यात्रा समाप्त करेगी.  > 02 से 08 अगस्त तक वाराणसी सिटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 05446 वाराणसी सिटी-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी छपरा के स्थान पर बलिया में यात्रा समाप्त करेगी. >02 से 08 अगस्त तक सोनपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 05247 सोनपुर-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी छपरा के स्थान पर छपरा कचहरी में यात्रा समाप्त करेगी. 

 इन ट्रेनों का होगा  शार्ट ओरिजिनेशन > 02 से 08 अगस्त छपरा से तक चलने वाली गाड़ी संख्या 05155 छपरा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी छपरा के स्थान पर सीवान से चलाई जाएगी.  > 02 से 08 अगस्त तक छपरा से चलने वाली गाड़ी संख्या 05445 छपरा-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी छपरा के स्थान पर बलिया से चलाई जाएगी.  > 02 से 08 अगस्त तक छपरा से चलने वाली गाड़ी संख्या 05248 छपरा-सोनपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी छपरा के स्थान पर छपरा कचहरी से चलाई जाएगी.

 नियंत्रित कर चलाई जाएंगी यह ट्रेनें > 02 से 08 अगस्त तक गाड़ी संख्या 14618 अमृतसर-बनमंखी एक्सप्रेस मार्ग में 80 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी..  > 02 से 08 अगस्त तक गाड़ी संख्या 14617 बनमंखी-अमृतसर एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेलवे पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी..  > 02 से 08 अगस्त तक गाड़ी संख्या 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेलवे पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी..  > 02 से 08 अगस्त तक गाड़ी संख्या 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेलवे पर 40 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी..  > 02 से 08 अगस्त तक गाड़ी संख्या 15084 फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस मार्ग में 40 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी..  > 02, 04, 05 और 08 अगस्त को गाड़ी संख्या 18181 टाटानगर-थावे एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेलवे पर 70 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी..  > 02 अगस्त को गाड़ी संख्या 15077 कामाख्या-गोमती नगर एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेलवे पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी..  > 02, 04 और 08 अगस्त को गाड़ी संख्या 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी..  > 02, 04, 05 और 07 अगस्त को गाड़ी संख्या 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस मार्ग में 25 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी..  > 03 और 07 अगस्त, 2023 को गाड़ी संख्या 12524 नई दिल्ली-न्यू जलापाईगुड़ी एक्सप्रेस मार्ग में 65 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी..  > 03 और 08 अगस्त को गाड़ी संख्या 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी.. > 06 अगस्त को गाड़ी संख्या 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस मार्ग में 25 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी.. > 03 अगस्त को गाड़ी संख्या 09525 ओखा-नाहरलगुन विशेष गाड़ी मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी.. > 04 अगस्त को गाड़ी संख्या 19616 कामाख्या-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेलवे पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी..  > 05 अगस्त को गाड़ी संख्या 12408 अमृतसर-न्यू जलापाईगुड़ी एक्सप्रेस मार्ग में 65 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी..  > 05 और 08 अगस्त, 2023 को गाड़ी संख्या 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेलवे पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी. > 06 अगस्त को गाड़ी संख्या 19601 उदयपुर सिटी-न्यू जलापाईगुड़ी एक्सप्रेस मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी.. > 07 अगस्त को गाड़ी संख्या 13121 कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेलवे पर 80 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी.. > 07 अगस्त को गाड़ी संख्या 13122 गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस मार्ग में 20 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी.  > 07 अगस्त को गाड़ी संख्या 09466 दरभंगा-अहमदाबाद विशेष गाड़ी पूर्व मध्य रेलवे पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी.. 

रि-शिड्यूल कर चलाई जाएंगी यह ट्रेनें > 02 अगस्त को गाड़ी संख्या 09066 छपरा-सूरत विशेष गाड़ी छपरा से 50 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी.. >02 से 08 अगस्त तक गाड़ी संख्या 05443 छपरा-मऊ अनारक्षित विशेष गाड़ी छपरा से 50 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी.. >04 अगस्त को गाड़ी संख्या 05063 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी छपरा से 50 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी.. 

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
ईरान के खिलाफ जंग बनी ट्रंप के गले की फांस! करीबी छोड़ रहे साथ, NATO भी नहीं थाम रहा हाथ

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर संकट का असर अब अमेरिका पर साफ दिख रहा है. डोनाल्ड ट्रंप के बयान और नाटो सहयोगियों से टकराव ने हालात को और जटिल बना दिया है. ईरान की जवाबी कार्रवाई से वैश्विक ऊर्जा बाजार पर बुरा असर पड़ रहा है.

होर्मुज के लिए ट्रंप को मदद क्यों मांगनी पड़ी? देखें वारदात

अमेरिका ने जिस जंग को 2-4 दिन का खेल समझा था, दरअसल अब अमेरिका खुद उस खेल में फंस गया है. यहां तक कि इस खेल में अब अमेरिका के मित्र NATO देश ने भी अमेरिका की मदद करने से साफ इनकार कर दिया है.

पंजाब के बजट में हेल्थ सेक्टर पर फोकस, मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के लिए दिए ₹2000 करोड़

पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के लिए बजट में ₹2,000 करोड़ की व्यवस्था की है. इस योजना के तहत 65 लाख परिवारों को ₹10 लाख तक का कैशलेस इलाज मिल रहा है. 9 लाख से अधिक सेहत कार्ड जारी हो चुके हैं और 820 अस्पताल जुड़े हैं.

'रोजाना 14 करोड़ डॉलर से ज्यादा', होर्मुज पर ब्रेक लगाकर जंग से खूब कमा रहा ईरान! समझें पूरा 'खेल'

अमेरिका और इजरायल के हमलों के बावजूद ईरान युद्ध के बीच अपने तेल निर्यात को जारी रख रहा है और इससे भारी आर्थिक लाभ कमा रहा है. ईरान ने खाड़ी देशों के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले किए हैं और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया है, जिससे तेल की कीमतें बढ़ गई हैं. यह स्थिति उसके हक में जा रही है.

पति ने पत्नी को दिया चलती ट्रेन के आगे धक्का, 150 CCTV कैमरों की मदद से 20 घंटे में आरोपी अरेस्ट

मुंबई के मुलुंड स्टेशन पर एक पति ने मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी को लोकल ट्रेन के सामने धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने 150 सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी जांच की मदद से 20 घंटे के भीतर उसे सूरत से गिरफ्तार कर लिया.

'कितनी चमचागिरी भई...', संसद में राजीव शुक्ला ने शिवराज सिंह चौहान की ली चुटकी, वीडियो वायरल

Rajiv Shukla vs Shivraj Singh Chouhan Parliament: कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के भाषण पर जिस अंदाज में चुटकी ली, वह सदन में मौजूद सदस्यों के साथ-साथ इंटरनेट यूजर्स के बीच चर्चा में है.

अवैध संबंध के शक में चाकू घोंपकर पत्नी की हत्या, दो साल पहले हुई थी Love Marriage

सूरत के रांदेर इलाके में पत्नी के कथित अवैध संबंध के शक में पति ने चाकू मारकर हत्या कर दी. दोनों ने दो साल पहले प्रेम विवाह किया था. मामूली विवाद से शुरू हुआ झगड़ा हिंसा में बदल गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है.

काबुल में पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक, अब बदला लेगा तालिबान, देखें विशेष

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

'ईरान की सत्ता हिला देंगे...', लारिजानी की मौत का दावा कर बोले नेतन्याहू- US के साथ होगा एक्शन!

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

देश में LPG का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, देखें शंखनाद

देश में एलपीजी का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. आज भी देश के अलग अलग हिस्सों से ऐसी तस्वीरें आई हैं जहां लोग एलपीजी के लिए लाइनों में खड़े हैं. कई जगह तो लोगों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की है, तो कई जगह लोगों के आरोप हैं कि गैस की कालाबाजारी की जा रही है.

ISIS मॉड्यूल, क्रिप्टो फंडिंग और ‘अल इत्तेहाद’ नेटवर्क से कनेक्शन... गिरफ्तार BDS छात्र के मामले में नए खुलासे

मुरादाबाद में यूपी एटीएस ने BDS छात्र हारिश अली को ISIS मॉड्यूल से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया है. उसके आईएसआईएस कनेक्शन के साथ-साथ क्रिप्टो फंडिंग, एन्क्रिप्टेड ऐप्स और ‘अल इत्तेहाद’ नेटवर्क से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. पढ़ें ये पूरी कहानी.

शिवराज सिंह चौहान ने योजनाओं को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना, Video

सदन में आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला, उन्होंने कांग्रेस से सवाल किए कि कांग्रेस के शासन में कितने महापुरुषों के नाम पर योजनाएं लाई गईं.

क्या ममता बनर्जी को चुनाव आयोग पर हमले का सियासी फायदा मिलेगा?

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

पहले LPG संकट और अब बिजली... नैनीताल के 80 हजार लोग हो रहे परेशान

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 18 मार्च 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

अली लारीजानी को मारने पर इजरायल के दावे में कितना दम? देखें बुलेटिन

तेहरान के एक सेफ हाउस पर हुए घातक हमले में ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी की मौत हो गई है, और अब ईरान ने इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है. लारीजानी ने खतरनाक प्रॉक्सी नेटवर्क समेत हिजबुल्लाह से लेकर हूतियों कर को पाल-पोस कर बड़ा किया था.

शादी-तलाक और संपत्ति की वसीयत के नियम एक जैसे होंगे... गुजरात में आ रहे UCC बिल को 5 points में समझें

गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने की तैयारियां तेज हो गई हैं. स्पेशल कमिटी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को अंतिम रिपोर्ट सौंप दी है. राज्य सरकार बजट सत्र में इस बिल को विधानसभा में पेश कर सकती है.

मोजतबा खामेनेई को लेकर ईरान-इजरायल के क्या है दावे? देखें मुंबई मेट्रो

अली खामेनेई की मौत के बाद जब से मोजतबा खामेनेई ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने है, तब से उन्होनें दुनिया को अपनी झलक नहीं दिखाई है. जहां इजरायल का दावा है कि उन्होनें मोजतबा को मार गिराया गया है, तो वहीं ईरान कह रहे है मोजतबा ने ईरान की कमान संभाल ली है. कुछ का दावा ये भी है कि मोजतबा रूस में है.

इजरायली हमले के वक्त बेटी के घर पर थे लारिजानी, बेटे और बॉडीगार्ड की भी मौत

इजरायली हमले में ईरान के सीनियर और कद्दावर नेता अली लारिजानी की मौत हो गई है. लारिजानी की हत्या तेहरान के उत्तर-पूर्व में स्थित परदिस में हुई. वे हमले के वक्त अपनी बेटी के घर पर थे. इस अटैक में लारिजानी के बेटे मोर्तजा लारिजानी और बॉडीगार्ड की भी मौत हो गई.

दिल्ली के रूप नगर में बड़ा हादसा: 33 साल पुराना लोहे का पुल ढहने से एक महिला की मौत, 48 घंटे में मांगी गई रिपोर्ट

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.

फांसी के फंदे पर झूला नामी कॉलेज का AI स्टूडेंट, मौत से पहले मोबाइल किया फॉर्मेट

पुणे से एक दर्दनाक और सोचने के लिए मजबूर कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां 19 वर्षीय एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी. सबसे बड़ी बात युवक ने सुसाइड से पहले अपना फोन भी फॉर्मेट कर दिया था.

ईरान के टॉप अधिकारी अली लारिजानी की मौत पर लगी मुहर, तेहरान ने माना एयरस्ट्राइक में हुआ बड़ा नुकसान

ईरान के वरिष्ठ और प्रभावशाली नेता अली लारिजानी की मौत की पुष्टि तेहरान ने कर दी है, जिससे इजरायल के पहले किए गए दावे को सही माना जा रहा है. यह घटना अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग में बड़ा मोड़ मानी जा रही है. तेहरान ने तेल अवीव पर मिसाइलों से हमला कर पलटवार किया है.

गर्मी पर ब्रेक! दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी जारी

मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, राजस्थान, दक्षिण और तटीय राज्यों में आंधी-बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है.

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की किरकिरी... बिहार, ओडिशा और हरियाणा में अपने ही विधायकों ने दिया धोखा

हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बिहार, ओडिशा और हरियाणा में झटका लगा है. कई विधायकों ने पार्टी लाइन से हटकर मतदान किया या वोटिंग से दूर रहे. इससे पार्टी के संगठन और अनुशासन पर सवाल उठ रहे हैं.

पंचायत के बीच किया था डबल मर्डर, जानें बरेली में शातिर बौरा के पुलिस एनकाउंटर की पूरी कहानी

बरेली के इज्जतनगर में सास और साले की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस की गोली का शिकार हो गया. उसे पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया. आरोपी डबल मर्डर की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था. तभी से पुलिस उसे तलाश कर रही थी. उसने अपनी पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया था.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us