
Indian Railways: अब ट्रैवल की टेंशन नहीं! त्योहारों में चलेंगी 35 स्पेशल ट्रेनें, ये रही पूरी लिस्ट
AajTak
Railway News: हर साल त्योहारों में यात्रियों को ट्रेन की टिकट के लिए लंबी वेटिंग की वजह से परेशान होना पड़ता है. महीनों पहले रिजर्वेशन कराने के बाद भी टिकट्स कंफर्म नहीं हो पाती हैं. अब यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 35 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है.
Special Trains For Festive Seasons: देश में नवरात्रि से त्योहारों की शुरुआत हो रही है. इसके बाद दशहरा और फिर दिवाली आ जाएगी. अगर आप कहीं दूर रहते हैं तो इन त्योहारों के वक्त जरूर घर आना चाहेंगे. हालांकि, इस संख्या में काफी ज्यादा इजाफा हो जाता है. ट्रेन की टिकटों के लिए मारामारी शुरू हो जाती है. यात्रियों की सहुलियत को देखते हुए अब रेलवे ने इस फेस्टिव सीजन में 35 स्पेशल ट्रेनें शुरू करने का फैसला किया है.
त्योहारों में लंबी वेटिंग से होना पड़ता है परेशान
हर साल फेस्टिवल सीजन में यात्रियों को ट्रेन की टिकट के लिए लंबी वेटिंग की वजह से परेशान होना पड़ता है. महीनों पहले रिजर्वेशन कराने के बाद भी टिकट्स कंफर्म नहीं हो पाती हैं. अब यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने ऐसे रूट्स पर ज्यादा ट्रेनें चलाने का फैसला किया है जिन पर डिमांड सबसे हाई रहती है.
देखें स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट
ये आरक्षित त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ियां नई दिल्ली-गया/बरौनी/दरभंगा, आनंद विहार टर्मिनल-छपरा/गोरखपुर/मुजफ्फरपुर/सहरसा/जयनगर/भागलपुर/जोगवनी, दिल्ली जं0-पटना, जम्मूतवी-बरौनी, अमृतसर-पटना, चंडीगढ़-गोरखपुर और दिल्ली जं0-श्री माता वैष्णों केवी कटड़ा के बीच चलाई जाएंगी.
>गाड़ी संख्या 01656 चंडीगढ-गोरखपुर साप्ताहिक ए.सी. स्पेशल प्रत्येक गुरुवार 20 अक्टूबर से 10 नवंबर तक चलाई जाएगी.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










