
Indian Railway: रेलवे ने 280 से ज्यादा ट्रेनें आज कर दीं रद्द, कई ट्रेनों का बदला रूट, सफर से पहले देखें लिस्ट
AajTak
List of Trains Cancelled: भारतीय रेलवे की ट्रेनों में हर रोज बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं. यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए रेलवे कई तरह के कदम उठाता है. ऐसे में कुछ रूट्स पर ट्रेनों को रद्द करना पड़ता है, कई जगहों पर गाड़ियों के परिचालन के समय में बदलाव करना पड़ता है. आइए जानते हैं आज यानी 3 जुलाई को कौन सी ट्रेनें रद्द की गई हैं.
Indian Railways, List of Trains Cancelled: भारतीय रेलवे (Indian Railways) की नेशनल ट्रेन एन्क्वायरी सिस्टम (NTES) की आधिकारिक वेबसाइट पर दोपहर करीब दो बजे तक के अपडेट के मुताबिक, 257 ट्रेनों को पूरी तरह से कैंसिल (Full Cancelled Trains) कर दिया गया है. जबकि, 35 ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द (Partially Cancelled) किया गया है. ऐसे में आज (रविवार) यानी 3 जुलाई को 280 से ज्यादा ट्रेनों को कैंसिल किया है.
कैंसिल ट्रेनों की इस लिस्ट में यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत देश के विभिन्न राज्यों के रूट्स की अलग-अलग कारणों से रद्द की गई गाड़ियां शामिल हैं. आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in पर लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 3 जुलाई को दोपहर 2 बजे तक 31 ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है जबकि 28 ट्रेनों के रूट को डायवर्ट (Diverted Trains) किया गया है. ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि ट्रेन में सफर के लिए घर से निकलने से पहले कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक कर लें.
Fully Cancelled Trains Today July 03 2022: पूरी तरह रद्द की गईं ये ट्रेनें
बता दें कि भारतीय रेलवे (Indian Railway) की ओर से हर रोज प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट जारी की जाती है. जिसमें विभिन्न कारणों से कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की जानकारी दी जाती है. अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो पहले ही चेक कर लें कि जिस गाड़ी से आपको यात्रा करनी है वो कैंसिल या लेट तो नहीं है. सफर से पहले यात्री रेलवे हेल्पलाइन 139 के जरिए भी ट्रेनों से जुड़ी अपडेट्स ले सकते हैं.
वहीं, रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in के जरिए पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा, NTES मोबाइल ऐप के जरिए भी ट्रेनों के कैंसिल, रूट डायवर्ट और रिशेड्यूलिंग की जानकारी हासिल की जा सकती है.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









