
Indian Railway: बिना टिकट यात्रियों से पश्चिम रेलवे ने कमाए 12 करोड़ रुपये, चेकिंग से बना ये रिकॉर्ड
AajTak
Western Railways Mumbai Division News: पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने कहा कि अनाधिकृत यात्रा पर रोक लगाने के लिए नियमित टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें मुंबई मंडल ने बिना टिकट यात्रियों से वसूली का रिकॉर्ड बनाया है.
Western Railway News: पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल ने टिकट चेकिंग (Ticket Checking) में एक मील का पत्थर हासिल किया है. मई के महीने में टिकट चेकिंग अभियान से पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने 12.24 करोड़ रुपये की वसूली की है. पश्चिम रेलवे के अनुसार, मुंबई सेंट्रल डिवीजन की स्थापना के बाद से यह नया कीर्तिमान है.
पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने कहा कि अनाधिकृत यात्रा पर रोक लगाने के लिए नियमित टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है. स्थापना के बाद से मुंबई मंडल द्वारा वसूली का अब तक का रिकॉर्ड प्रदर्शन है. पश्चिम रेलवे ने इतिहास रच दिया है.
रेलवे के मुताबिक, यह मई महीने में भारतीय रेलवे द्वारा एकत्र की गई सबसे अधिक राशि है, जो मील के पत्थर के समान उपलब्धि है. क्योंकि यह मई 2022 के महीने के लिए निर्धारित लक्ष्य 1.26 करोड़ से 871% अधिक है, जो अविश्वसनीय वृद्धि है. वहीं, वसूल किया गया वर्तमान जुर्माना, 9.4 करोड़ रुपये के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड की तुलना में 30% अधिक है.
ठाकुर ने आगे कहा कि अप्रैल और मई 2022 के महीनों के लिए कुल राजस्व 21.65 करोड़ रहा जो पिछले वर्ष के 2.35 करोड़ रुपये संचयी राजस्व की तुलना में 821% अधिक है. जो एक बार फिर से अब तक का सबसे अधिक राजस्व है. दोनों महीनों के लिए कुल संचयी राजस्व भी 3 करोड़ रुपये के संचयी लक्ष्य से 622% अधिक है.
पश्चिम रेलवे ने आम जनता से भी अपील की है कि वह असुविधा से बचने के लिए उचित और वैध टिकट के साथ यात्रा करें. इसके अलावा अपना पहचान पत्र भी साथ रखें. बता दें कि पश्चिम रेलवे ने दलालों के खिलाफ भी अभियान तेज कर दिया है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









