
India vs Sri lanka 1st T20 Match: भारत-श्रीलंका के बीच हुए पहले टी20 मैच की कहानी, जब हारा हुआ मैच पठान ब्रदर्स ने पलट दिया
AajTak
भारत और श्रीलंका के बीच सबसे पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 10 फरवरी 2009 को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया था. उस मैच में भारत एक समय हार की ओर बढ़ रहा था, लेकिन फिर ऐसा पठान ब्रदर्स (यूसुफ पठान और इरफान पठान) ने कुछ ऐसा किया जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया.
India tour of Sri Lanka: तारीख थी- 10 फरवरी 2009, वेन्यू रहा- श्रीलंका आर प्रेमदासा स्टेडियम. तब भारत और श्रीलंका के बीच टी20 इतिहास का पहला मैच खेला गया था. वो मैच किसी बॉलीवुड की सस्पेंस और थ्रिलर कहानी से कम नहीं था, क्योंकि एक समय भारतीय टीम उस मैच को लगभग हार गई थी. फिर उस मैच में यूसुफ पठान और उनके छोटे भाई इरफान पठान भारतीय टीम के लिए संकटमोचक बन गए और टीम इंडिया को जीत दिला दी.
27 जुलाई से भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत हो रही है. ऐसे में तब उस पहले ऐतिहासिक मैच में क्या हुआ था, आइए आपको बताते हैं.
उस मुकाबले में श्रीलंका की कमान तिलकरत्ने दिलशान संभाल रहे थे. वहीं भारतीय टी20 टीम की कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी. टॉस दिलशान ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. श्रीलंका ने तिलकरत्ने दिलशान (61) और सनथ जयसूर्या (33) की पारियों की बदौलत पहले खेलते हुए 171/4 का स्कोर खड़ा किया. भारत की ओर से यूसुफ पठान सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए.
अब बारी थी भारत के रनचेज की. भारत के तब उस समय के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को देखते हुए यह टारगेट बिल्कुल मुश्किल नहीं लग रहा था. ओपनिंग करने गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग आए. लेकिन सहवाग (1) और गौतम गंभीर (13) 14 रन के टीम इंडिया के स्कोर पर चलते बने.
फिर सुरेश रैना (35) और युवराज सिंह (32) ने तीसरे विकेट के लिए शानदार पार्टनरशिप की और स्कोरबोर्ड को 81 तक ले गए. इसके बाद भारतीय टीम के एक के बाद एक विकेट गिरे और एक समय स्कोर 115/7 हो गया. मलिंगा बंदारा ने तब बीच के ओवर्स में तीन विकेट लेकर टीम इंडिया की हालत खराब कर दी थी.

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...












