India vs South Africa T20 WC Live Score: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, भारत के खिलाफ बल्लेबाजी का लिया फैसला
AajTak
India vs South Africa T20 World Cup 2026 Live Cricket Score: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में आज भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से है. दोनों टीमें पिछले दो महीनों में छठी बार भिड़ रही हैं. लेकिन ये पहली बार होगा जब इस विश्वकप में दोनों टीमें आमने-सामने हैं.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में आज भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. साउथ अफ्रीका ने अपनी टीम में 4 बदलाव किए हैं. लेकिन भारतीय टीम बिना बदलाव के इस मैच में उतरी है. दोनों टीमें पिछले दो महीनों में छठी बार भिड़ेंगी. लेकिन ये पहली बार होगा जब इस विश्वकप में दोनों टीमें आमने-सामने हैं. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड जानने के लिए इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें.
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): एडन मार्करम, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कागीसो रबाडा, लुंगी एनगिडी.
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.
ग्रुप स्टेज में भारत की बल्लेबाजी पूरी तरह प्रभावशाली नहीं रही. ओपनर ईशान किशन ने दो अर्धशतक और 200 से ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन अभिषेक शर्मा तीन बार शून्य पर आउट हो चुके हैं. तिलक वर्मा की बल्लेबाजी भी धीमी रही है.
मध्यक्रम में हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ने तेजी से रन बनाकर टीम को संभाला है. हालांकि दो बल्लेबाजों का धीमा खेल टीम के लिए चिंता का कारण हो सकता है.
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी गेंदबाजी रही है. जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने विरोधी टीमों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. चक्रवर्ती ने चार मैचों में नौ विकेट लिए हैं.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









