
India vs South Africa: एनरिक नोर्किया के बाहर होने से भारत को राहत, देखें क्रिकेट अड्डा
AajTak
भारत के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम को बड़ा झटका लग गया है. तेज गेंदबाज एनरिक नोर्किया भारत के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं. आपको बता दें कि एनरिक नोर्किया टेस्ट टीम नें चुने जाने से पहले भी चोट से जूझ रहे थे, लेकिन टेस्ट मैच से ठीक पहले नोर्किया अपनी चोट से नहीं उबर पाए, जिसकी वजह से उन्हें दक्षिण अफ्रीकी टीम से बाहर होना पड़ा. देखें क्रिकेट अड्डा.
More Related News

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












