
India vs SA 2nd ODI: सुनील गावस्कर ने निकाली टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी, जानें क्या है वो
AajTak
1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य सुनील गावस्कर ने 1983, 2011 विश्व कप विजेता टीम और मौजूदा टीम के बीच में तुलना करते हुए एक बड़ी बात कही है. सुनील गावस्कर के मुताबिक इस टीम इंडिया में ऑलराउंडरों की भारी कमी है.
पहले वनडे में हार के बाद टीम इंडिया के वनडे फॉर्मेट में एटिट्यूड और टीम सेलेक्शन को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. साल 2021 में सिर्फ 6 वनडे खेलने वाली टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पार्ल में पहले वनडे में 31 रनों की हार का सामना करना पड़ा है. महान सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया की वनडे फॉर्मेट में सबसे बड़ी कमजोरी को उजागर किया है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












