
India vs Pakistan Match Tickets Price: भारत-पाकिस्तान मैच का एक टिकट 16 लाख का... टी20 वर्ल्ड कप से पहले भड़के ललित मोदी
AajTak
India vs Pakistan Match Tickets Price: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला न्यूयॉर्क में खेला जाएगा. टूर्नामेंट का यह हाई वोल्टेज मुकाबला 9 जून को होना है. इसको लेकर ICC ने टिकट्स भी जारी कर दिए हैं, जिसकी कीमत लाखों में है. यह देखकर ललित मोदी भड़क गए हैं.
India vs Pakistan Match Tickets Price: जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) पूरी तरह से तैयार है. यह वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में 2 जून से 29 जून तक खेला जाएगा. इस दौरान 8 मुकाबले न्यूयॉर्क में खेले जाएंगे. जिसमें भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला भी शामिल है.
इसको लेकर ICC ने टिकट्स भी जारी कर दिए हैं, जिसकी कीमत लाखों में है. आईसीसी के मुताबिक डायमंड कैटेगरी के एक टिकट की कीमत 20 हजार डॉलर (करीब 16.65 लाख रुपये) रखी गई है. यह देखकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के जनक ललित मोदी भड़क गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर ICC को आइना भी दिखाया.
25 हजार से शुरू हुई है टिकटों की कीमत
दरअसल, राजनीतिक तनाव के चलते भारत और पाकिस्तान के बीच 2012 के बाद से कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है. इसके बाद से यह दोनों टीमें हमेशा ही ICC टूर्नामेंट या एशिया कप में आमने-सामने आती रही हैं.
यही कारण भी है कि भारत और पाकिस्तान मुकाबले को लेकर फैन्स के बीच क्रेज काफी ज्यादा बढ़ गया है. ऐसे में आईसीसी इसका फायदा भी उठाना चाहता है और उसने टिकट की कीमत लाखों रुपये में रखी है. ICC के मुताबिक भारत और पाकिस्तान मुकाबले के लिए टिकटों की कीमत 300 डॉलर (करीब 25 हजार) से शुरू हुई है.
मोदी ने अपनी पोस्ट में ICC को जमकर सुनाया

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












