
India vs Pakistan Live Score, Super 4: सुपर-4 की जंग में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, एशिया कप के 'महामुकाबले' पर सबकी निगाहें, थोड़ी देर में टॉस
AajTak
India (Ind) vs Pakistan (Pak) Live Updates Asia Cup, Super 4: एशिया कप 2025 के सुपर-4 की जंग में आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा. ये मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम दूसरी बार पाकिस्तान से भिड़ने जा रही है.
India vs Pakistan Live Score: एशिया कप 2025 के सुपर-4 की जंग में आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा. ये मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम दूसरी बार पाकिस्तान से भिड़ने जा रही है.
पिछले रविवार यानी 14 सितंबर को जब दोनों टीम्स के बीच मुकाबला खेला गया था, तो सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने सात विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की थी. लेकिन इस मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया. जिसके चलते तनाव बढ़ गया था. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें.
भारती टीम की संभावित प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप-कप्तान), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, फखर जमां, सलमान अली आगा (कप्तान), हसन नवाज, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह आफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद.
आकंड़ों में कौन सी टीम आगे?
एशिया कप में भारतीय टीम पाकिस्तान पर भारी पड़ती रही है. दोनों टीमों के बीच वनडे और टी20 फॉर्मेट को मिलाकर एशिया कप में कुल 20 मुकाबले हुए हैं, जिसमें भारत को 11 मैचों में जीत मिली है. वहीं पाकिस्तानी टीम ने छह मैच जीते. जबकि तीन मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









