
निकाय चुनाव से पहले ठाणे में तनाव... BJP प्रत्याशी के दफ्तर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा गार्ड घायल
AajTak
महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया है. ठाणे जिले के अंबरनाथ इलाके में BJP प्रत्याशी के दफ्तर पर फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसमें एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थानीय निकाय चुनाव से पहले हिंसा की घटना सामने आई है. अंबरनाथ इलाके में BJP प्रत्याशी पवन वालेकर के कार्यालय पर हमलावरों ने देर रात फायरिंग कर दी. इस घटना में कार्यालय में तैनात एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस के मुताबिक, बुधवार देर रात BJP प्रत्याशी पवन वालेकर के जनसंपर्क कार्यालय पर हमलावरों ने फायरिंग की, जिसमें एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया. यह घटना बुधवार रात करीब आधी रात की बताई जा रही है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दो व्यक्ति बाइक पर सवार होकर अंबरनाथ के घनी आबादी वाले इलाके में स्थित पवन वालेकर के कार्यालय पहुंचे और वहां तीन से चार राउंड फायरिंग की. पूरी वारदात कार्यालय के बाहर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है.
गोलियों की आवाज सुनकर कार्यालय में तैनात सुरक्षा गार्ड बाहर की ओर दौड़े. इसी दौरान हमलावरों ने उनकी दिशा में भी फायरिंग की. घटना में एक सुरक्षा गार्ड को चोट लगी, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने बताया कि घायल सुरक्षा गार्ड की हालत फिलहाल स्थिर है और उसका उपचार चल रहा है.
अंबरनाथ में आज शाम सीएम की जनसभा प्रस्तावित
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी. बुधवार शाम अंबरनाथ में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की एक सार्वजनिक सभा प्रस्तावित है.
गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






