
घने स्मॉग से IGI एयरपोर्ट पर 10 फ्लाइट्स रद्द, यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें
AajTak
दिल्ली में बेहद खराब वायु प्रदूषण और घने स्मॉग के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को 10 उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं. कम विजिबिलिटी के चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर भीषण वायु प्रदूषण और घने स्मॉग की चपेट में है. इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर बुधवार को कम विजिबिलिटी की वजह से 10 उड़ानों को रद्द करना पड़ा. स्मॉग और सर्दियों के कोहरे के मेल ने हवाई यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया है, जिससे पीक ऑवर्स में यात्रियों को भारी अव्यवस्था और देरी का सामना करना पड़ रहा है.
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, घने स्मॉग के कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो गई, जिससे उड़ानों का सुरक्षित संचालन संभव नहीं था. हालात सिर्फ एक दिन तक सीमित नहीं हैं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली वाले ध्यान दें! पेट्रोल डलवाने जाएं तो ये कागज साथ लेकर जाएं, पॉल्यूशन पर सरकार का नया नियम
इससे एक दिन पहले, 16 दिसंबर को 126 से ज्यादा उड़ानें रद्द की गई थीं, जिनमें 49 डिपार्चर और 77 अराइवल शामिल थीं. वहीं उससे पहले के दिन करीब 228 उड़ानों पर असर पड़ा था. इंडिगो एयरलाइंस ने अकेले ही अपने नेटवर्क पर 110 उड़ानें रद्द की थीं.
वायु प्रदूषण से दिल्ली का बुरा हाल
दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार 'गंभीर' श्रेणी में बना हुआ था लेकिन आज AQI 400 के भीतर ही दर्ज किया गया है. हालात को देखते हुए 13 दिसंबर से GRAP स्टेज-4 के तहत सख्त पाबंदियां लागू की गई हैं. इसके तहत निर्माण गतिविधियों पर रोक, वाहनों पर प्रतिबंध और औद्योगिक उत्सर्जन को सीमित किया गया है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






