
7-सिस्टर्स पर विवादित बयान के बीच भारत सख्त, बांग्लादेश के उच्चायुक्त को किया तलब
AajTak
भारत ने ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए बांग्लादेश के उच्चायुक्त को तलब किया है. यह कदम हालिया धमकी और 'सेवन सिस्टर्स' को अलग-थलग करने वाले बयान के बाद उठाया गया, जिससे दोनों देशों के कूटनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है.
भारत ने बुधवार को ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम. रियाज हमीदुल्लाह को तलब किया. हाल ही में भारतीय उच्चायोग को एक धमकी मिली थी, जिसके बाद भारत ने इस मुद्दे पर बांग्लादेश सरकार से औपचारिक रूप से अपनी आपत्ति दर्ज कराई. हालांकि सरकार ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि धमकी किस तरह की थी, लेकिन इसे गंभीर सुरक्षा चिंता के रूप में देखा जा रहा है.
यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब एक दिन पहले बांग्लादेश में एक नेता ने भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों 'सेवन सिस्टर्स' को अलग-थलग करने की धमकी दी थी. इस बयान के बाद भारत की चिंताएं और बढ़ गई हैं, खासकर अपने राजनयिक मिशनों और वहां काम करने वाले अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर खतरा बढ़ गया है.
यह भी पढ़ें: 'हमारे देश में अशांति फैली तो...', बांग्लादेशी नेता ने दी नॉर्थ-ईस्ट को भारत से अलग करने की धमकी
गौरतलब है कि यह घटनाक्रम विजय दिवस के ठीक एक दिन बाद सामने आया. मंगलवार को भारत ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध और बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम की 54वीं वर्षगांठ यानी विजय दिवस मनाया था.
इस ऐतिहासिक युद्ध में भारत ने बांग्लादेश की मुक्ति वाहिनी (मुक्ति योद्धाओं) के साथ मिलकर पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी, जिसका अंत दिसंबर 1971 में 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों के आत्मसमर्पण के साथ हुआ और बांग्लादेश एक स्वतंत्र राष्ट्र बना.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश ने शेख हसीना के बयानों पर भारतीय राजदूत को तलब किया, प्रत्यर्पण की मांग दोहराई

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






