
महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका! BJP का दामन थाम सकती हैं MLC प्रज्ञा सातव
AajTak
महाराष्ट्र में निकाय चुनाव के बीच बीजेपी विपक्षी कांग्रेस को बड़ा झटका दे सकती है. महाराष्ट्र कांग्रेस की पूर्व उपाध्यक्ष और एमएलसी प्रज्ञा सातव हाथ का साथ छोड़कर कमल निशान वाली पार्टी का दामन थाम सकती हैं.
महाराष्ट्र चुनाव में करारी हार के बाद विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) निकाय चुनाव में अपनी सियासी जमीन बचाने की जद्दोजहद में जुटा है. निकाय चुनाव के बीच भी सत्ताधारी महायुति की अगुवाई कर रही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) एमवीए के प्रमुख घटक कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी में है. महाराष्ट्र कांग्रेस की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी प्रज्ञा सातव हाथ का साथ छोड़कर अब बीजेपी का दामन थाम सकती हैं.
प्रज्ञा सातव 18 दिसंबर को दिन में 11 बजे महाराष्ट्र बीजेपी के कार्यालय में आयोजित होने जा रहे एक कार्यक्रम में कमल निशान वाली पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकती हैं. प्रज्ञा सातव के बीजेपी में शामिल होने को महाराष्ट्र की सियासत में खिसकी जमीन तलाश रही कांग्रेस और एमवीए के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.
प्रज्ञा सातव कांग्रेस के दिवंगत नेता राजीव सातव की पत्नी हैं. राजीव सातव की गिनती कभी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के करीबियों में होती थी. राजीव सातव कभी कांग्रेस के प्रतिभाशाली नेताओं की अगली पंक्ति में गिने जाते थे. राहुल गांधी के करीबी राजीव, साल 2010 से 2014 के बीच भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे थे.
राजीव सातव को कांग्रेस पार्टी ने 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए गुजरात का प्रभारी भी बनाया था. तब कांग्रेस ने गुजरात चुनाव में दमदार प्रदर्शन किया था, जिसके लिए बतौर प्रभारी राजीव सातव को भी क्रेडिट दिया गया था. साल 2014 के चुनाव में मोदी लहर के बावजूद जीते कांग्रेस के चुनिंदा नेताओं में राजीव भी शामिल थे.
राजीव सातव तब महाराष्ट्र की हिंगोली सीट से सांसद चुने गए थे. उनका महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में गहरा प्रभाव और राजनीतिक पकड़ मजबूत मानी जाती थी. राजीव सातव की माता रजनी सातव भी कांग्रेस पार्टी के बैनर तले सियासत में सक्रिय रही हैं. वह कांग्रेस की सरकार के समय दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री के तौर पर भी काम कर चुकी हैं.
प्रज्ञा सातव भी साल 2021 से एमएलसी हैं. वह निर्विरोध एमएलसी चुनी गई थीं. वह महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष के रूप में भी संगठन में काम कर चुकी हैं. अब प्रज्ञा सातव पार्टी छोड़कर बीजेपी जॉइन करती हैं, तो यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका होगा.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






