
दिल्ली में बीड़ी पर बवाल... कहासुनी के बाद युवक पर बरसाई लाठी, पीट-पीटकर ले ली जान
AajTak
पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में सनसनीखेज घटना हो गई. यहां बीड़ी को लेकर हुए विवाद में सैलून चलाने वाले व्यक्ति ने 28 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. देर रात बस स्टैंड रोड के पास हुई इस घटना में आरोपी ने युवक के सिर पर कई वार किए थे. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.
पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर से चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां बीड़ी को लेकर हुए विवाद में एक Barber ने 28 साल के युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है.
एजेंसी के मुताबिक, यह घटना शशि गार्डन इलाके में बस स्टैंड रोड के पास हुई. पुलिस को एक कॉल मिली, जिसमें सड़क पर एक युवक के गंभीर रूप से घायल पड़े होने की सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को तुरंत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतक की पहचान 28 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम 32 वर्षीय मनोज है, जो पेशे से Barber है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच बीड़ी को लेकर कहासुनी हुई थी. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पास में पड़ा एक लकड़ी का डंडा उठा लिया और दीपक के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए.
यह भी पढ़ें: बुर्का न पहनने पर खूनी खेल! Shamli में पति ने पत्नी और 2 मासूम बेटियों की कर दी हत्या, शव सेफ्टी टैंक में दबाए
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक के माथे और सिर पर कई गहरी चोटों के निशान हैं, साथ ही शरीर पर भी चोट और सूजन के निशान थे. सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण दीपक की मौके पर ही हालत बिगड़ गई थी.
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और घटना के प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विवाद किन परिस्थितियों में शुरू हुआ और क्या घटना के समय कोई अन्य व्यक्ति भी मौके पर मौजूद था.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






