
क्या यूरोपीय संघ भी अमेरिका की तरह एक देश में बदल जाएगा, दशकों पुराना आइडिया फिर क्यों सिर उठा रहा?
AajTak
ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने सबसे पहले यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ यूरोप की बात की थी. यूरोप बिखरे हुए देशों का समूह नहीं, बल्कि एक देश बन जाए, जिसकी ताकत अमेरिका और रूस से भी ज्यादा रहे. अब यूरोप और अमेरिका के बीच के तार कमजोर होने के बाद से एक बार फिर इस आइडिया पर बात हो रही है.
पिछले कुछ साल राजनीति और कूटनीति में काफी खलबली लेकर आए. रूस और यूक्रेन हमले के बीच हुआ ये कि सच्चे साथी दिखते यूरोप और अमेरिका के बीच संदेह की फांक पड़ गई. NATO पर खर्च को लेकर तनातनी और बढ़ी. अब स्थिति ये है कि यूरोपीय देश बार-बार मीटिंग लेते हुए नाटो के विकल्प खोज रहे हैं. इस बीच यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ यूरोप की चर्चा जोर मारने लगी. वैसे फिलहार यह एक ऑनलाइन प्रोपेगेंडा है, जिसमें यूरोपियन यूनियन के 27 देश यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की तरह एक देश नजर आ रहे हैं, लेकिन इसपर बात कई बार हो चुकी.
यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ यूरोप एक ऐसी सोच है, जिसमें यूरोप के देश अमेरिका की तरह एक साझा राजनीतिक, आर्थिक और संस्थागत ढांचे में शामिल हों, यानी उनकी सीमाएं मिटाकर एक देश मान लिया जाए.
विश्व युद्ध के ऐन बाद शुरू हुई चर्चा
इस विचार को उठाने वालों में सबसे बड़ा नाम विंस्टन चर्चिल का है. साल 1946 में स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में दिए गए भाषण में चर्चिल ने पहली बार जोर देकर कहा कि यूरोप को यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ यूरोप की दिशा में बढ़ना चाहिए. दिलचस्प बात यह है कि उस समय चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री नहीं थे, बल्कि विपक्ष में थे. उन्होंने कहा कि यूरोप का भविष्य तभी सुरक्षित होगा, जब पुराने दुश्मन देश आपसी दूरी मिटाकर एक साझा यूरोपीय स्ट्रक्चर बनाएं. हालांकि ये बात करते हुए भी चर्चिल अपने देश यानी ब्रिटेन को इस ढांचे का पूरा हिस्सा नहीं सोच पाते थे और उसे एक संरक्षक की तरह देखते थे.
यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ यूरोप की तरफ क्या-क्या प्रयास हो चुके दो विश्व युद्ध झेल चुका यूरोप तबाह हो चुका था. कई देशों में इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह खत्म था. कई कोल्ड वॉर सहने को मजबूर थे. वहीं किसी समय पर बेहद अमीर देश भी अमेरिका की छाया बने रहने को मजबूत थे. ऐसे समय में यूएसई की बात उठी. धीरे-धीरे कुछ मामलों में यह आकार भी लेने लगी. - पहला बड़ा कदम पचास के दशक का यूरोपियन कोल एंड स्टील कम्युनिटी था. इससे फ्रांस और जर्मनी जैसे पुराने दुश्मन साथ आ गए. - साल 1957 की रोम संधि ने यूरोपियन इकोनॉमिक कम्युनिटी बनाई. इससे साझा बाजार और लोगों की आवाजाही का रास्ता खुला. - यूरो करेंसी ने यूरोप को लगभग एक आर्थिक देश जैसा बना दिया. आज लगभग 20 देश एक ही मुद्रा इस्तेमाल कर रहे हैं. - ऑर्गेनाइजेशन के स्तर पर देखें तो यूरोपीय संसद और यूरोपीय कोर्ट जैसे ढांचे हैं, जो सरकारों से ऊपर जाकर फैसले लेते रहे.
फिर कहां आ रही अड़चन

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






