
India Vs Netherlands World Cup 2023: क्या नीदरलैंड के खिलाफ विराट 50वां शतक लगाकर फैंस को देंगे दिवाली का तोहफा?
AajTak
वर्ल्ड कप का आखिरी लीग मुकाबला भारत और नीदरलैंड के बीच बेंगलुरु में खेला जा रहा है. लगातार 8 मैच जीतकर भारत पहले ही सेमी फाइनल में धमाकेदार एंट्री कर चुका है. ऐसे में सवाल है कि क्या दिवाली के दिन भारतीय बल्लेबाज एक और शानदार जीत हासिल करेंगे. क्या विराट अपना 50वां शतक लगाकर फैंस को दिवाली गिफ्ट देंगे? देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...











