
IPL 2026: 'इस बार उनका अलग ही मिशन', शुभमन गिल को लेकर पुजारा ने किया बड़ा दावा
AajTak
शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर किया गया था, लेकिन यही उनके लिए मोटिवेशन बन सकता है. चेतेश्वर पुजारा के अनुसार, अगर गिल IPL 2026 में तेज स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं, तो उनकी टीम इंडिया की टी20 टीम में वापसी हो सकती है.
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) शुरू होने में अब केवल एक हफ्ते का वक्त बचा है. 28 मार्च से आईपीएल से 19वें सीजन का आगाज हो जाएगा. लेकिन इस सीजन की शुरुआत से पहले सबसे ज्यादा चर्चा शुभमन गिल को लेकर हो रही है. गुजरात टाइटंस के कप्तान गिल इस बार अलग ही मिशन के साथ मैदान में उतरने वाले हैं. वजह है उनका टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना.
पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि यही झटका गिल के लिए सबसे बड़ी ताकत बन सकता है. उनके मुताबिक, गिल अगर इस आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो टीम इंडिया की टी20 टीम में वापसी तय है.
दरअसल, सेलेक्टर्स ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए गिल को नहीं चुना था. इसकी बड़ी वजह उनकी स्ट्राइक रेट मानी गई, क्योंकि आज के टी20 क्रिकेट में तेज रन बनाना सबसे जरूरी हो गया है. टीम मैनेजमेंट ज्यादा आक्रामक बल्लेबाजों पर भरोसा जता रहा है.
यह भी पढ़ें: 'क्रिस गेल का 175 तोड़ना है...', वैभव सूर्यवंशी ने बताया अपना आईपीएल ड्रीम, VIDEO
लेकिन गिल ने पिछले आईपीएल सीजन में अपने खेल में बदलाव दिखाया था. उन्होंने 650 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट भी करीब 156 रहा, जो पहले से काफी बेहतर है. फिर भी उन पर ‘एंकर’ वाला टैग लगा हुआ है.
क्या बोले चेतेश्वर पुजारा

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...











