
India vs England: दूसरे टी20 मैच में धीमी ओवर गति के लिए भारत पर जुर्माना
AajTak
मैच रेफरी के आईसीसी एलीट पैनल के जवागल श्रीनाथ ने विराट कोहली की टीम पर जुर्माना लगाया क्योंकि टीम ने निर्धारित समय में एक ओवर कम फेंका था. मैदानी अंपायरों अनिल चौधरी, केएन अनंतपद्मनाभन और तीसरे अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने यह आरोप लगाया था.
इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद में दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए भारतीय क्रिकेटरों पर उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. मैच रेफरी के आईसीसी एलीट पैनल के जवागल श्रीनाथ ने विराट कोहली की टीम पर जुर्माना लगाया क्योंकि टीम ने निर्धारित समय में एक ओवर कम फेंका था.More Related News

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












