
India vs Australia 3rd Test: टीम इंडिया की टेंशन बढ़ी! तीसरे टेस्ट में लौटेंगे ऑस्ट्रेलियाई स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन
AajTak
भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 1 मार्च से इंदौर में खेला जाएगा. अब तक सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 से बढ़त बना रखी है. इस तीसरे मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पूरी तरह फिट नजर आ रहे हैं. अब उनके खेलने की उम्मीद पूरी है...
India vs Australia 3rd Test: भारतीय टीम ने अपने घर में खेली जा रही टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को अब तक चारों खाने चित किया है. टीम इंडिया ने 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की है. अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा मैच इंदौर में 1 मार्च से खेला जाना है.
मगर इस तीसरे मुकाबले से पहले भारतीय टीम की थोड़ी टेंशन बढ़ गई है. दरअसल, कंगारू टीम के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन फिट हो गए हैं और अब उनके तीसरे टेस्ट में खेलने की पूरी उम्मीद है. कैमरून बैटिंग और बॉलिंग दोनों ही डिपार्टमेंट में टीम को मजबूती प्रदान करते हैं.
टीम को मजबूती देने को तैयार कैमरून
दरअसल, 23 साल के कैमरून ग्रीन की उंगली में फ्रेक्चर हो गया था. इस कारण से वह सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले नहीं खेल सके थे. हालांकि अब वह पूरी तरह से फिट हो गए हैं. कैमरून ने तीसरे टेस्ट से पहले हूंकार भरते हुए कहा है कि वह अपनी टीम को बैटिंग और बॉलिंग में मजबूती देने के लिए तैयार हैं.
दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए कैमरून ग्रीन ने कहा, 'जब आप ऑलराउंडर के रूप में प्लेइंग इलेवन में जगह बनाते हैं तो इससे आप शायद टीम के कॉम्बिनेशन में थोड़ी सहायता कर सकते हो. अब यह देखना रोचक होगा कि इस तीसरे टेस्ट मैच में टीम मैनेजमेंट किस तरह की टीम मैदान में उतारती है.'
गेंद और बल्ले से कमाल दिखाते हैं ग्रीन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











