
India Vs Australia 3rd ODI Records: कोहली-रोहित ने रचा इतिहास... ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट वनडे में बने ये 5 धांसू रिकॉर्ड
AajTak
भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला बुधवार (27 सितंबर) को राजकोट में खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम को 66 रनों से हार झेलनी पड़ी. हालांकि शुरुआती दो मुकाबले जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया है. इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने धांसू रिकॉर्ड बनाए हैं...
India Vs Australia 3rd ODI Records: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट वनडे मुकाबला 66 रनों से गंवा दिया. दोनों टीमों के बीच यह तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला था, जो बुधवार (27 सितंबर) को खेला गया. हालांकि शुरुआती दो मुकाबले जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया है.
इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला जमकर चला, लेकिन वो शतक से चूक गए. रोहित ने 57 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेली. इस दौरान 6 छक्के और 5 चौके जमाए. इसके साथ ही रोहित शर्मा ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया है.
रोहित के पास सिक्सर किंग बनने का मौका
रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में 550 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं. अब यदि वो अगले वनडे मैच में 3 छक्के और लगाते हैं, तो वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का का रिकॉर्ड तोड़ देंगे और क्रिकेट जगत में सिक्सर किंग बन जाएंगे. गेल ने अब तक सबसे ज्यादा 553 छक्के जमाए हैं.
कोहली ने तोड़ दिया पोंटिंग का ये रिकॉर्ड
रोहित के अलावा विराट कोहली ने भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इस तरह भारत-ऑस्ट्रेलिया राजकोट वनडे मुकाबले में कुल 5 ऐसे बड़े रिकॉर्ड बने हैं, जिन्हें हर कोई जानना चाहेगा. कोहली ने मैच में 56 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










