
India Today Axis My India Exit Poll 2024: अबकी बार NDA 400 पार... उत्तर में बम-बम, खुल गए दक्षिण के भी द्वार!
AajTak
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में तीसरी बार मोदी सरकार का अनुमान जताया गया है. इस एग्जिट पोल में एनडीए को 361 से 401 सीटें मिलने का अनुमान है.
देश की 543 लोकसभा सीटों पर चुनाव संपन्न होने के बाद अब चुनाव नतीजों का इंतजार है. 4 जून को मतगणना के बाद चुनाव नतीजे आने हैं. चुनाव नतीजों के ऐलान से पहले एग्जिट पोल के अनुमान सामने आ गए हैं. इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में तीसरी बार मोदी सरकार का अनुमान है. एग्जिट पोल के अनुमान अगर असल नतीजों में बदलते हैं तो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 361 से 401 सीटें मिल सकती हैं. जबकि विपक्षी इंडिया ब्लॉक को 131 से 166 सीटें मिलने का अनुमान एग्जिट पोल में जताया गया है.
इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक किस राज्य में कितनी सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है? सारे राज्य और सारे केंद्र शासित प्रदेशों के एग्जिट पोल अनुमान यहां एक साथ देखिए...
उत्तर प्रदेश में एनडीए को 49 फीसदी वोट
इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में एनडीए को 49 और इंडिया ब्लॉक को 39 फीसदी वोट मिलने का अनुमान जताया गया है. एनडीए को 67 से 72 सीटें, इंडिया ब्लॉक को 8 से 12 सीटें मिलने का अनुमान है. बीजेपी को 64 से 67 और उसके गठबंधन सहयोगियों को तीन से पांच सीटें मिल सकती हैं. सपा और टीएमसी को 7 से 9, कांग्रेस को 1 से 3 सीटें मिल सकती हैं.
बिहार में एनडीए का वोट शेयर और सीटें घटीं
बिहार में 40 सीटें हैं. इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में एनडीए को 29 से 33 और इंडिया ब्लॉक को 7 से 10 सीटें मिलने के अनुमान जताए गए हैं. अन्य को भी शून्य से दो सीटें मिल सकती हैं. बीजेपी 13 से 15, जेडीयू को 9 से 11, एलजेपी को चार से छह, कांग्रेस को 1 से 2, आरजेडी को 6 से 7 और अन्य को 1 से 6 सीटें मिलने का अनुमान एग्जिट पोल में जताया गया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










