
India Corona Updates: देश में फिर 40 हजार से ज्यादा आए कोरोना मामले, 24 घंटे में 460 की मौत
ABP News
India Coronavirus Updates: दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित सबसे ज्यादा मामले अमेरिका के बाद भारत में ही दर्ज हुए हैं. सबसे ज्यादा मौत अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत में हुई है.
India Coronavirus Updates: भारत में एक दिन में फिर 40 हजार से ज्यादा कोरोना केस सामने आए हैं. एक दिन पहले देश में 30,941 कोरोना मामले दर्ज किए गए थे. आज बुधवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 41,965 नए कोरोना केस आए और 460 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. वहीं 24 घंटे में 33,964 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 7541 एक्टिव केस बढ़ गए. इससे पहले देश में लगातार पांच दिन 40 हजार से ज्यादा कोरोना मामले दर्ज हुए थे. बुधवार को 46164, गुरुवार को 44658, शुक्रवार को 46759, शनिवार को 45083 और सोमवार को 42909 कोरोना मामले आए थे. भारत में कोरोना संक्रमण बढ़ने का मुख्य कारण केरल को देखा जा रहा है. केरल में बीते दिन कोविड के 30,203 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 40 लाख 57 हजार 233 हो गयी जबकि 115 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 20,788 पर पहुंच गयी.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












