
India-America की दोस्ती का नया दौर, आज Joe Biden और Narendra Modi की मुलाकात
AajTak
भारत-अमेरिका के रिश्तों को लेकर आज का दिन बेहद अहम है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मिल रहे हैं. ये मुलाकात भारतीय समय के मुताबिक रात 8.30 बजे तय है. लेकिन उससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात की है. ऑस्ट्रेलिया और जापान के प्रधानमंत्री से भी मिले हैं और भारत के साथ मजबूत रिश्ते की पहल की है. अब सभी की नजरें अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन और पीएम मोदी की मुलाकात पर टिकी हैं, जिसमें आतंकवाद समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










