
INDIA ब्लॉक में मचा बवाल कांग्रेस नहीं राहुल गांधी के खिलाफ है, ममता फैक्टर लंबा नहीं चलेगा | Opinion
AajTak
ममता बनर्जी ही ऐसी नेता हैं, जिनको हाल के दिनों में कांग्रेस से परहेज करते देखा गया है, वरना पूरे विपक्षी खेमे में राष्ट्रीय राजनीति में बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस की सख्त जरूरत महसूस होती है - और ममता बनर्जी भी ऐसा राहुल गांधी से खफा होने के कारण करती हैं.
ये तो साफ हो चुका है कि INDIA ब्लॉक में राहुल गांधी के सपोर्ट में बहुत कम लोग बचे हैं. जम्मूू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के तेवर भी तेजस्वी यादव जैसे ही लगते हैं, ये बात अलग है वो खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं.
लालू यादव की तरह साफ साफ न सही, लेकिन शरद पवार ने भी तो ममता की राह आसान कर ही दी है, लेकिन तृणमूल कांग्रेस नेता का नाम भी सिर्फ इस्तेमाल किया जा रहा है. लगता नहीं की ममता बनर्जी के नाम पर ये चीजें लंबा चल पाएंगी.
अगर राहुल गांधी दखल देना या क्षेत्रीय दलों के खिलाफ बयानबाजी बंद कर दें, तो लगता नहीं कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी किसी को दिक्कत होगी.
राहुल गांधी ने सबकी नाराजगी मोल ली है
राजस्थान में कांग्रेस का चिंतन शिविर लगा था. 2022 में हुए चिंतन शिविर के आखिरी दिन राहुल गांधी ने क्षेत्रीय दलों की विचारधारा को लेकर टिप्पणी की थी. असल में, राहुल गांधी ने साफ साफ बोल दिया था कि क्षेत्रीय दलों के पास कोई विचारधार है ही नहीं. ये सिर्फ कांग्रेस के पास है, जो बीजेपी की विचारधारा से लड़ सकती है. राहुल गांधी ने कहा था, क्षेत्रीय पार्टियां बीजेपी-आरएसएस का सामना नहीं कर सकतीं, क्योंकि उनकी कोई भी वैचारिक प्रतिबद्धता नहीं होती है.
तभी कर्नाटक से जेडीएस और बिहार से आरजेडी की प्रतिक्रिया देखी गई थी. सख्त नाराजगी वाली भी, और सलाहियत भरी भी.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








