
INDIA ब्लॉक को 'वोट चोरी' मार्च की नहीं मिली मंजूरी, दिल्ली पुलिस का दावा- नहीं मांगी परमिशन
AajTak
दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया कि विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक ने सोमवार, 11 अगस्त को निर्वाचन आयोग मुख्यालय तक प्रस्तावित ‘वोट चोरी’ मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं मांगी है. रविवार तक इस रैली के लिए कोई औपचारिक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ था.
दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि INDIA ब्लॉक ने सोमवार, 11 अगस्त को नई दिल्ली में चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च निकालने के लिए कोई अनुमति नहीं मांगी है. दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, सोमवार को होने वाले विरोध मार्च के लिए INDIA ब्लॉक से रविवार तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ था.
विपक्षी INDIA ब्लॉक के संसद सदस्य मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) और चुनावी कदाचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए चुनाव आयोग (ECI) मुख्यालय तक मार्च निकालेंगे.
इस मार्च का नेतृत्व कांग्रेस नेता राहुल गांधी करेंगे, जिन्होंने चुनाव आयोग से डिजिटल मतदाता सूची जारी करने की मांग की है ताकि लोग और राजनीतिक दल उनका ऑडिट कर सकें.
राहुल गांधी का ट्वीट
राहुल गांधी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा, "'वोट चोरी' 'एक व्यक्ति, एक वोट' के मौलिक विचार पर एक हमला है. स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए एक स्वच्छ मतदाता सूची अनिवार्य है. चुनाव आयोग से हमारी मांग स्पष्ट है - पारदर्शी बनें और डिजिटल मतदाता सूची जारी करें ताकि लोग और राजनीतिक दल उनका ऑडिट कर सकें."
यह भी पढ़ें: ‘वोट चोरी’ के खिलाफ INDIA ब्लॉक का पावर शो आज... राहुल गांधी की अगुवाई में पार्लियामेंट से EC दफ्तर तक मार्च करेंगे 300 सांसद

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








