
INDIA गठबंधन की सरकार बनने की कितनी संभावनाएं? इन 4 चर्चाओं में कितना है दम
AajTak
Lok sabah election results 2024 : किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत न मिलने का मतलब है गठबंधन सरकार. यूं तो एनडीए अपने पहले और दूसरे कार्यकाल में भी गठबंधन सरकार ही चला रही थी. पर बीजेपी को स्पष्ट बहुमत होने के चलते सरकार मजबूत थी. अब इंडिया गठबंधन और एनडीए दोनों में ही
राजनीति असीम संभावनाओं का खेल है.और जब प्रचंड बहुमत किसी को न मिले तो ये संभावनाएं लोकतंत्र में कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती हैं. चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार अब तक रुझान एनडीए गठबंधन के पूर्ण बहुमत की ओर है .पर इंडिया गठबंधन जिस तरह से कांटे की लड़ाई लड़ रहा है उससे संभावनाएं अभी उसके लिए खत्म नहीं हुईं हैं. इस बीच शरद पवार ने बयान दिया है कि वो केंद्र में संभावनाएं तलाशेंगे. सोशल मीडिया में तरह तरह की अटकलों का बाजार गर्म है. नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को लेकर कहा जा रहा है कि वो कभी भी पलट सकते हैं. हालांकि जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा है कि नीतीश कुमार एनडीए में ही रहेंगे. पर आज कल जिस तरह दोपहर में नेता ट्वीट कुछ और करते हैं शाम तक होता कुछ और है. इसलिए कुछ भी कहा नहीं जा सकता.एनडीए के लिए कठिन घड़ी है. हालांकि भारतीय जनता पार्टी हर हाल में कोशिश करेगी कि वो फिर से सरकार बनाए पर क्या ऐसा हो पाएगा?
1- क्या एनडीए की संभावनाओं पर लग सकता है ग्रहण?
लोकसभा चुनाव 2024 के जारी रुझानों में एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है. भाजपा के नेतृत्व वाली NDA 290 से अधिक सीटों पर लगातार आगे चल रही है. INDIA ब्लॉक भी बीते चुनाव के मुकाबले कहीं बेहतर करता नजर आ रहा है. रुझानों में 230 सीटों के आस-पास लगातार बना हुआ है. रुझानों में गौर करने वाली बात यह है कि बीजेपी अकेले अपने दम पर 272 का बहुमत का आंकड़ा पार करने में असमर्थ दिख रही है. भाजपा को अपने सहयोगी TDP, JDU जैसे दलों पर निर्भर रहना पड़ेगा. ऐसे में भाजपा के लिए यह जरूरी हो जाता है कि वह अपने सहयोगियों को न सिर्फ साथ रखे, बल्कि उन्हें साधे भी रहे.क्यों कि बीजेपी को अगर इनके सहारे सरकार बनाए रखना है तो निश्चित है कि उनकी रहमो करम पर रहना होगा. चुनाव आयोग की बेबसाइट के अनुसार दोपहर 3 बजे तक 292 सीटों पर एनडीए गठबंधन लीड बनाए हुआ था. जिसमें तेलुगुदेशम पार्टी 16 सीटों पर और जेडीयू 14 सीटों पर आगे चल रही थी.इसी तरह लोजपा 5 सीटों पर, जेडीएस 2 पर, आरएलडी 2 पर,एनसीपी 2 पर, शिवसेना शिंदे 5 आदि के आंकड़े थे. जाहिर है कि तेलुगुदेशम पार्टी और जेडीयू का महत्व बढ़ जाएगा.ये लोग एनडीए से सौदेबाजी कर सकते हैं. इसके साथ ही इंडिया गुट भी चाहेगा कि इन लोगों से सौदा किया जाए. जिस तरह 2004 में एनडीए के कई साथी छिटककर यूपीए की ओर चले गए थे.
2-अगर नीतीश और चंद्रबाबू नायडू इंडिया गुट के साथ आए तो?
रुझान के अनुसार ऐसी करीब 17 सीटे सीटें उन लोगों को मिल रही हैं जो अभी तक न इंडिया में थे न ही एनडीए में थे. जाहिर है उनकी प्रत्याशा दोनों ही तरफ जाने की रहेगी.पर मानकर ये चलिए कि वो मैंडेट को ध्यान में रखते हुए इंडिया की ओर चले जाते हैं तो क्या होगा? इसके साथ ही एनडीए में नीतीश और चंद्रबाबू नायडू मिलकर 30 सीट लेकर आ सकते हैं. अब तक रुझानों के अगर एनडीए को 290 सीट मिल रहे हैं तो इंडिया को 230 सीट मिलती दिख रही है. अगर नीतीश कुमार और चंद्र बाबू नायडू को पीएम और डिप्टी पीएम का ऑफर मिलता है तो ये लोग इंडिया गुट की ओर आ सकते हैं.इस तरह दोनों गठबंधनों की सीट संख्या हो जाएगी 260 .यानि कि टाई की पोजिशन . ऐसे समय में जो 17 सीट अन्य की आती दिख रही है वो किंग मेकर हो जाएंगे. जाहिर है कि उनमें से कुछ एनडीए की ओर जाएंगे तो कुछ इंडिया गुट की ओर आएंगे.
इस बीच शरद पवार अपनी भूमिका में सामने आ रहे हैं . उन्होंने केंद्र में सरकार के लिए संभावनाएं तलाशने की बात की है.यह भी कहा जा रहा है कि शरद पवार और टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू के बीच संपर्क हुआ है. लेकिन शरद पवार ने आज तक से बात करते हुए ऐसी किसी भी तरह की अटकलों से इनकार किया है.पवार ने बताया कि कल बुधवार को INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक है जिसमें फैसला लिया जाएगा कि आगे क्या करना है. अगर नायडू या नीतीश कुमार के रुख में किसी भी तरह का बदलाव होता है तो NDA को सरकार बनाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. दूसरी ओर भाजपा के आंध्र प्रदेश मामलों के प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह ने चंद्रबाबू नायडू से शिष्टाचार भेंट की है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









