
Independence Day 2025 Live Streaming: 15 अगस्त पर लाल किले से पीएम मोदी की स्पीच कब और कहां देखें लाइव, यहां मिलेगा लिंक
AajTak
India Independence Day 2025 Live Streaming: भारत 15 अगस्त 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश और गर्व के साथ मनाने जा रहा है. देश की राजधानी नई दिल्ली स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए तैयार है. इस मौके पर नरेंद्र मोदी सुबह 7:30 बजे दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से बतौर प्रधानमंत्री अपना 12वां स्वतंत्रता दिवस भाषण देंगे.
स्वतंत्रता दिवस सिर्फ एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि आजादी के उन बलिदानों को याद करने का अवसर है, जिनकी बदौलत हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं. भारत 15 अगस्त 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री के देश के नाम संबोधन पर सबकी नजर टिकी होती है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नरेंद्र मोदी बतौर प्रधानमंत्री अपना 12वां भाषण देंगे. अगर आप भी इस ऐतिहासिक पल को लाइव देखना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का भाषण कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
How to watch Independance Day Celebration: लाल किले की प्राचीर से 15 अगस्त का जश्न राष्ट्रीय टीवी चैनल दूरदर्शन पर होगा. इसे आजतक के यूट्यूब चैनल पर भी देखा जा सकता है. इसके अलावा, आजतक के Live TV पर भी प्रोग्राम देख सकते हैं. वहीं, आजतक की वेबसाइट aajtak.in पर संबंधित अलग-अलग खबरें पढ़ी भी जा सकती हैं. इसके अलावा, प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) का YouTube चैनल भी प्रधानमंत्री के भाषण और पूरे समारोह का लाइव प्रसारण करेगा.
Where to watch 15 August Programme: स्वतंत्रता दिवस समारोह यहां देख सकेंगे लाइव
Minute-to-minute program for 79th Independence Day celebrations at the Red Fort:

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









