
independence day: कोरोना का असर, हापुड़ के बाजारों से रौनक गायब, मायूस हुए दुकानदार
ABP News
independence day: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बाजारों में इस पर्व से जुड़ा सामानों की कमी नहीं है, लेकिन कोरोना के चलते इस बार खरीदार कम ही बाजारों का रुख कर रहे हैं.
independence day: देश में 75वां स्वतंत्रता दिवस कल कल धूमधाम से मनाया जाएगा. स्वतंत्रता दिवस के जश्न में पूरा देश डूबा हुआ है. हालांकि, इस अवसर पर बाजारों में इस राष्ट्रीय पर्व की चमक फीकी लग रही है. बाजारों में पहले की तरह रौनक नहीं है. स्वतंत्रता दिवस के पर्व से जुड़ा सामान तो बाजारों में खूब है, लेकिन इसके खरीदार नहीं मिल रहे हैं. कोरोना के कारण लोगों के घरों का बजट बिगड़ना और संक्रमण के डर से लोग बाजारों में कम ही आ रहे हैं. यूपी के जिले हापुड़ जिले के बाजारों का भी ऐसा ही हाल है. हर साल यहां स्वतंत्रता दिवस से जुड़े सामानों की दुकानें लगाई जाती थी, लेकिन इस बार बाजारों से कोरोना वायरस के चलते रौनक पूरी तरह गायब है. यही नहीं बाजारों में दुकानदारों पर भी कोरोना की मार साफ नजर आ रही है.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












