
IND W vs SL W 5th T20I Live Score: भारत को लगा पहला झटका, शेफाली वर्मा 5 रन बनाकर आउट
AajTak
India Women vs Sri Lanka Women: भारतीय टीम पहले ही सीरीज जीत चुकी है और आखिरी मैच में जीत के साथ तैयारी को मजबूत करना चाहेगी. ये सीरीज अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से काफी अहम है. वहीं, भारतीय बल्लेबाजी शानदार फॉर्म में नजर आ रही है.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका से मैच खेल रही है. यह सीरीज का पांचवां और आखिरी टी20 मैच है. इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है. भारतीय टीम पहले बैटिंग कर रही है. और जीत के साथ भारतीय टीम सीरीज को क्लीन स्विप करना चाहेगी. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम पहले ही पांच मैचों की सीरीज अपने नाम कर चुकी है, जिसमें उसने लगातार चार मुकाबलों में श्रीलंका को हराया है.
सीरीज जीतने के बाद भारत महिला टीम का लक्ष्य आखिरी मैच में जीत के साथ सीरीज का समापन करना होगा. यह मुकाबला भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के लिहाज से भी काफी अहम माना जा रहा है. इस मैच में स्मृति मंधाना को आराम दिया गया है.
श्रीलंका महिला (प्लेइंग इलेवन): हासिनी परेरा, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), इमेशा दुलानी, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, रश्मिका सेवंडी, कौशानी नुथ्यांगना,निमाशा मदुशानी, इनोका राणावीरा, मल्की मदारा.
भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): शेफाली वर्मा, जी कमलिनी, ऋचा घोष, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, श्री चरणी.
ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम पिच रिपोर्ट
भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच होने वाले इस मुकाबले में बल्लेबाजों को मदद मिलने की पूरी उम्मीद है. ग्रीनफील्ड स्टेडियम की बाउंड्री अपेक्षाकृत छोटी है, जिससे बड़े स्कोर देखने को मिल सकते हैं. पिच में उछाल रहेगा और आउटफील्ड भी तेज रहने की संभावना है, जिससे गेंदबाजों के लिए चुनौती बढ़ सकती है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












