'मेरे पीछे बहुत से क्रिकेटर, सूर्यकुमार तो...', एक्ट्रेस के VIDEO ने मचाया तूफान
AajTak
अभिनेत्री और मॉडल खुशी मुखर्जी ने दावा किया है कि सूर्यकुमार यादव उन्हें पहले अक्सर मैसेज किया करते थे, हालांकि उन्होंने साफ किया कि उनके बीच कभी कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं रहा. उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी क्रिकेटर से जुड़ना नहीं चाहतीं. इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं.
एक्ट्रेस और मॉडल खुशी मुखर्जी ने एक बड़ा बयान देकर सुर्खियां बटोरी हैं. उन्होंने सार्वजनिक रूप से दावा किया है कि भारतीय टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान सूर्यकुमार यादव उन्हें पहले अक्सर मैसेज किया करते थे. एमटीवी स्प्लिट्सविला जैसे रियलिटी शोज़ से पहचान बनाने वाली खुशी ने यह बयान हाल ही में एक मीडिया इंटरैक्शन के दौरान दिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
हालांकि, खुशी मुखर्जी ने साफ किया कि उन्हें स्टार क्रिकेटर की ओर से संदेश जरूर मिले थे, लेकिन उनके बीच कभी भी किसी तरह का रोमांटिक रिश्ता नहीं रहा. उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी भी क्रिकेटर से जुड़ना नहीं चाहतीं और न ही खेल जगत में किसी के साथ रिश्ते को लेकर उनकी कोई दिलचस्पी है.
यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप से पहले तिरुपति पहुंचे कप्तान सूर्यकुमार यादव, पत्नी के साथ किए दर्शन, VIDEO
क्या बोलीं खुशी मुखर्जी
खुशी ने कहा, 'मैं किसी भी क्रिकेटर को डेट नहीं करना चाहती. मेरे पीछे बहुत सारे क्रिकेटर हैं. सूर्यकुमार यादव मुझे पहले बहुत मैसेज किया करते थे, लेकिन अब हम ज्यादा बात नहीं करते और मैं किसी तरह का जुड़ाव नहीं चाहती. मुझे अपने नाम से जुड़े किसी भी तरह के लिंक-अप पसंद नहीं हैं.'
यूजर्स का रिएक्शन भी आया

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












