
WPL को लगे एकसाथ 3 झटके, एलिस पेरी समेत इन खिलाड़ियों का खेलने से किया इनकार, जानें वजह
AajTak
महिला प्रीमियर लीग 2026 से पहले RCB को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि एलिस पेरी निजी कारणों से टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. उनकी जगह भारतीय ऑलराउंडर सयाली सतघरे को टीम में शामिल किया गया है. इसके अलावा एनाबेल सदरलैंड और तारा नॉरिस भी टूर्नामेंट से हट गई हैं, जिनकी जगह अलाना किंग और चार्ली नॉट को टीमों में शामिल किया गया है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम की प्रमुख ऑलराउंडर एलिस पेरी ने निजी कारणों के चलते महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है. 2024 की चैंपियन RCB ने उनकी जगह भारतीय ऑलराउंडर सयाली सतघरे को टीम में शामिल किया है.
एलिस पेरी ने 2024 में RCB की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी. वह WPL इतिहास में एक पारी में छह विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज भी बनी थीं. WPL में खेले गए 25 मैचों में इस अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने 972 रन बनाए हैं, जिसमें आठ अर्धशतक शामिल हैं, वहीं उन्होंने 8.25 की इकॉनमी रेट से 14 विकेट भी लिए हैं.
सयाली सतघरे इससे पहले गुजरात जायंट्स टीम का हिस्सा थीं, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था. पिछले महीने हुई नीलामी में वह 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अनसोल रहीं, लेकिन पेरी के बाहर होने से अब उन्हें RCB में खेलने का मौका मिला है. इस बदलाव के बाद RCB के पास विदेशी ऑलराउंडर के तौर पर अब केवल दक्षिण अफ्रीका की नादिन डी क्लर्क ही बची हैं.
RCB अपने अभियान की शुरुआत 9 दिसंबर को दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ करेगी. यह मुकाबला नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाएगा.
सदरलैंड और नॉरिस भी टूर्नामेंट से बाहर
ऑस्ट्रेलिया की एक और ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड और अमेरिका की तेज गेंदबाज तारा नॉरिस ने भी इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है. निजी कारणों से एनाबेल सथरलैंड अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए नहीं खेलेंगी. उनकी जगह लेग स्पिनर अलाना किंग को 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर टीम में शामिल किया गया है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












