15 चौके, 8 छक्के और 160 रनों की पारी... न्यूजीलैंड के साथ वनडे सीरीज से पहले इस खिलाड़ी का तूफान
AajTak
ध्रुव जुरेल ने विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ौदा के खिलाफ नाबाद 160 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर उत्तर प्रदेश को 369 रन तक पहुंचाया. लिस्ट-ए क्रिकेट में यह उनका पहला शतक रहा और इसके साथ ही वह टूर्नामेंट के सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए.
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने विजय हजारे ट्रॉफी (VHT) 2025–26 के एलीट ग्रुप B मुकाबले में उत्तर प्रदेश की ओर से बड़ौदा के खिलाफ अपने आक्रामक अंदाज़ का शानदार नमूना पेश किया. यह मुकाबला सोमवार, 29 दिसंबर को राजकोट के सनोसरा क्रिकेट ग्राउंड ‘A’ में खेला गया. जुरेल ने 101 गेंदों पर नाबाद 160* रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसकी बदौलत उत्तर प्रदेश ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 369 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.
15 चौके और 8 छक्के लगाए
अपनी तूफानी पारी के दौरान जुरेल ने 15 चौके और आठ छक्के जड़े और अपने शॉट्स का बेहतरीन प्रदर्शन किया. यह 24 वर्षीय बल्लेबाज़ का लिस्ट-ए क्रिकेट में पहला शतक था, जिन्होंने इस विजय हजारे ट्रॉफी में अपने शानदार फॉर्म को जारी रखा. इससे पहले टूर्नामेंट में जुरेल ने हैदराबाद के खिलाफ 61 गेंदों पर 80 रन और फिर चंडीगढ़ के खिलाफ 57 गेंदों पर शानदार 67 रनों की पारी खेली थी.
विजय हजारे में सबसे ज्यादा रन
इन पारियों की बदौलत जुरेल विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं. उन्होंने तीन पारियों में 307 रन बनाए हैं, उनका औसत 153.50 और स्ट्राइक रेट 140.18 का है. उनका यह शानदार फॉर्म न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज़ से ठीक पहले आया है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ मिल सकता है मौका

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












