
बीयर चाहिए? ऑस्ट्रेलियाई फैन ने उड़ाया बेन डकेट का मजाक, इंग्लिश क्रिकेटर का जवाब दिल जीत लेगा
AajTak
चौथे एशेज टेस्ट के दौरान बेन डकेट ने एक ऑस्ट्रेलियाई फैन के “बीयर” वाले तंज का खेल भावना के साथ जवाब दिया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा. खराब फॉर्म के बीच डकेट ने अहम 34 रन बनाकर इंग्लैंड की जीत में योगदान दिया. इंग्लैंड ने इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया में 18 मैचों की हार का सिलसिला तोड़ा.
इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट ने शनिवार को चौथे एशेज टेस्ट के दूसरे दिन एक ऑस्ट्रेलियाई फैन को ऐसा जवाब दिया कि स्टेडियम में मौजूद फैन झूम उठे. जब फैन ने उन्हें चिढ़ाने के लिए पूछा कि क्या उन्हें बीयर चाहिए? दरअसल, डकेट हाल ही में सुर्खियों में थे, जब एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह नशे की हालत में टीम होटल वापस जाने का रास्ता ढूंढने के लिए संघर्ष करते नजर आए थे. यह वीडियो उस समय सामने आया, जब इंग्लैंड एडिलेड में तीसरा टेस्ट हारकर पांच मैचों की सीरीज़ में 3-0 की अजेय बढ़त ऑस्ट्रेलिया को दे चुका था.
फील्डिंग के दौरान डकेट को ट्रोल कर रहे थे फैन
बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन, जब डकेट डीप में फील्डिंग कर रहे थे, तभी एक फैन ने उन पर तंज कसते हुए पूछा कि क्या उन्हें बीयर चाहिए. हालांकि, डकेट ने इस स्लेज को खेल भावना के साथ लिया और हाथ हिलाते हुए मुस्कराते दिखे. उनके जवाब को स्टेडियम में मौजूद फैंस ने गर्मजोशी से सराहा.
यह भी पढ़ें: नशे में धुत इंग्लैंड के दो प्लेयर्स का वीडियो VIRAL, एशेज की शर्मनाक हार के बीच जश्न पर उठे सवाल
मौजूदा सीरीज़ में लगातार खराब प्रदर्शन के बाद, डकेट ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड की जीत की नींव रखने के लिए अहम 34 रनों की पारी खेली.
इंग्लैंड ने मेलबर्न में खेले गए इस बेहद असामान्य और यादगार दो दिवसीय टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया में अपनी 18 मैचों की जीत की सूखी लकीर को खत्म किया और एशेज में क्लीन स्वीप होने से खुद को बचा लिया. क्रिकेट इतिहास के सबसे अजीब मुकाबलों में से एक माने जा रहे इस मैच में इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट की दूसरी शाम ही 175 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया और सीरीज़ को 3-1 पर ला खड़ा किया.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












