टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जाएंगी ये 4 टीमें... हरभजन ने लिया नाम, लेकिन सूर्या को दी ये चेतावनी
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप से पहले हरभजन सिंह ने भारत को खिताब का मज़बूत दावेदार बताया है, लेकिन साथ ही वर्ल्ड कप के दबाव और आत्मसंतुष्टि से बचने की चेतावनी भी दी है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान को भी खतरनाक टीम मानते हुए इन्हें भारत के साथ सेमीफाइनल का दावेदार बताया. भारत घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर खिताब बचाने की कोशिश करेगा.
टी20 वर्ल्ड कप अब बस कुछ ही दिनों दूर है और सवाल उठने लगे हैं कि क्या भारत खिताब का सफल बचाव कर पाएगा? यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेज़बानी में खेला जाएगा और परिस्थितियां निश्चित तौर पर सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम के पक्ष में होंगी. भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने भी इस पर अपनी मुहर लगाई है, हालांकि उन्होंने टीम को एक अहम चेतावनी भी दी है.
क्या बोले हरभजन सिंह
एक कार्यक्रम के दौरान हरभजन सिंह ने कहा, 'मुझे लगता है कि भारत के पास टी20 वर्ल्ड कप जीतने का बहुत अच्छा मौका है. टीम मज़बूत है और उन्हें घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिलेगा. वे हालात को किसी भी दूसरी टीम से बेहतर जानते हैं. हालांकि, वर्ल्ड कप के दबाव को बाकी टीमों से बेहतर तरीके से संभालना सबसे अहम फैक्टर होगा.'
यह भी पढ़ें: 'वो 24 कैरेट गोल्ड हैं...', विराट कोहली की टेस्ट क्रिकेट में वापसी चाहते हैं नवजोत सिद्धू, भगवान से मांगी न्यू ईयर विश
सूर्या को दी ये नसीहत
पूर्व स्पिनर ने टीम को आत्मसंतुष्ट न होने की सलाह भी दी. इसके साथ ही उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को भी मज़बूत दावेदार बताया. उन्होंने कहा ऑस्ट्रेलिया हमेशा एक बहुत अच्छी टीम होती है और किसी भी टूर्नामेंट में शीर्ष दावेदार रहती है. दक्षिण अफ्रीका भी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए मज़बूत दावेदार है. उन्होंने हाल ही में शानदार क्रिकेट खेला है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












