
टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान, 'मेलबर्न हीरो' जोश टंग को मिला पहला बुलावा
AajTak
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बॉक्सिंग डे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले जोश टंग को इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए पहली बार प्रोविजनल स्क्वॉड में शामिल किया. टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड की तैयारी के लिए श्रीलंका दौरा अहम होगा.
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MSG) पर बॉक्सिंग डे टेस्ट की पहली सुबह जब ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी बिखरी, तब एक नाम सबसे ज्यादा गूंजा- वह नाम था जोश टंग का. उसी तूफानी स्पेल ने अब उन्हें टेस्ट से निकालकर सीधे टी20 वर्ल्ड कप की दहलीज तक पहुंचा दिया है. इंग्लैंड ने अगले साल होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के लिए अपनी प्रोविजनल स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है और उसमें जोश टंग को पहली बार टी20 इंटरनेशनल कॉल-अप मिला है.
यह चयन सिर्फ एक फॉर्मल घोषणा नहीं, बल्कि उस प्रदर्शन की मुहर है, जिसने ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर 5,468 दिनों का इंतजार खत्म कराया. मेलबर्न टेस्ट में टंग ने पहले दिन 5 विकेट झटकते हुए कंगारू टीम को महज 152 रनों पर समेट दिया था. रिकॉर्ड भीड़ के सामने खेली गई उस पारी ने इंग्लैंड को एशेज 2025–26 की चौथी टेस्ट में दूसरे ही दिन ऐतिहासिक जीत दिलाई.
टेस्ट से टी20 तक का भरोसा
चयनकर्ताओं के लिए यह फैसला आसान नहीं था, लेकिन मेलबर्न में टंग की रफ्तार, सटीकता और दबाव में विकेट निकालने की क्षमता ने यह साफ कर दिया कि वह अब सिर्फ रेड-बॉल स्पेशलिस्ट नहीं रहे. इंग्लैंड मैनेजमेंट का मानना है कि यही आक्रामकता और कंट्रोल उन्हें सबसे छोटे फॉर्मेट में भी असरदार बना सकता है.
Bring it on! 🔥 Our provisional 15-strong squad for the Men's T20 World Cup in India and Sri Lanka 💪 pic.twitter.com/KFKGwOZC20
श्रीलंका दौरा बनेगा लिटमस टेस्ट

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












