
IND vs WI Series: वेस्टइंडीज में बारिश के बीच इस तरह प्रैक्टिस कर रही टीम इंडिया, VIDEO
AajTak
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए त्रिनिदाद में नेट प्रैक्टिस शुरू की. विंडीज दौरे पर भारतीय टीम को तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है...
India vs West Indies Series: टीम इंडिया बुधवार (20 जुलाई) को ही वेस्टइंडीज के त्रिनिदाद पहुंच गई है. विंडीज दौरे पर भारतीय टीम को तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. इसके लिए भारतीय खिलाड़ियों ने नेट प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है.
टीम इंडिया की प्रैक्टिस का वीडियो बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसमें बताया गया है कि त्रिनिदाद में इस समय जमकर बारिश हो रही है. यही वजह है कि टीम इंडिया को इंडोर प्रैक्टिस करना पड़ रहा है.
बीसीसीआई ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा कि टीम इंडिया वनडे में नंबर-1 बनने की तैयारी में जुट गया है. दरअसल, आईसीसी रैंकिंग में इस वक्त टीम इंडिया 109 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है. जबकि न्यूजीलैंड (128) पहले और इंग्लैंड टीम (121) दूसरे नंबर पर है. इस तरह भारतीय टीम अब नंबर-1 वनडे टीम बनने के मिशन पर है.
कुछ ना करने से अच्छा है इंडोर नेट प्रैक्टिस: गिल
वीडियो में देखा जा सकता है कि त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन शहर में जमकर बारिश हो रही है. ऐसे में टीम इंडिया वहां क्विंस पार्क ओवल स्टेडियम में इंडोर नेट प्रैक्टिस कर रही है. वीडियो में ओपनर शुभमन गिल ने कहा, 'हम अभी इंग्लैंड से आए हैं, तो नेट प्रैक्टिस करेंगे, तो ज्यादा बेहतर होगा. मगर यहां बारिश हो रही है. ऐसे में कुछ ना करने से अच्छा है कि इंडोर ही नेट प्रैक्टिस कर ली जाए.'
Gearing up for ODI No.1 against the West Indies 💪 Here's @ShubmanGill giving a lowdown on #TeamIndia's 🇮🇳 first net session in Trinidad 🇹🇹#WIvIND pic.twitter.com/oxF0dHJfOI

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












