
IND vs WI: श्रेयस अय्यर से मिलने बारिश में खड़ी रही महिला फैन, मिला ये स्पेशल गिफ्ट
AajTak
शिजारा भारतीय क्रिकेटर्स की बहुत बड़ी फैन है. शिजारा भारी बारिश के बीच टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर से मिलने के इंतजार में दो घंटे तक खड़ी रहीं.
भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के लिए पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंच चुकी है. कैरेबियाई देशों में भी भारतीय क्रिकेटर्स के फैन्स की कमी नहीं है इसका नजारा एक बार फिर देखने को मिला. इसी कड़ी में पोर्ट ऑफ स्पेन के एयरपोर्ट पर एक महिला फैन भारी बारिश के बीच श्रेयस अय्यर से मिलने के इंतजार में दो घंटे तक खड़ी रहीं. इस महिला फैन का नाम शिजारा है.
मिला श्रेयस का ऑटोग्राफ
शिजारा ने कहा कि वह भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की बहुत बड़ी फैन है. शिजारा ने अपने बैट पर श्रेयस अय्यर का ऑटोग्राफ भी लिया. महिला फैन ने बताया कि वह रोहित शर्मा और केएल राहुल की भी बड़ी प्रशंसक हैं. वह रोहित शर्मा और केएल राहुल के ऑटोग्राफ के लिए वह ब्रायन लारा स्टेडियम जाएगी. गौरतलब है कि रोहित शर्मा टी20 सीरीज में भारतीय टीम के साथ जुड़ेगें. वही केएल राहुल भी फिट होने पर टी20 सीरीज का हिस्सा बन सकते हैं.
खिलाड़ियों ने किया इंडोर प्रैक्टिस
शिखर धवन की अगुवाई वाली भारतीय वनडे टीम को बारिश के कारण इनडोर प्रैक्टिस करने पर मजबूर होना पड़ा. बारिश तब शुरू हुई जब भारतीय टीम की बस ने स्टेडियम में प्रवेश किया और करीब दो घंटे तक पानी बरसता रहा, जिससे खिलाड़ियों के पास इनडोर सुविधाओं का उपयोग करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा.
वैकल्पिक ट्रेनिंग सेशन में कप्तान धवन, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा और संजू सैमसन इंडोर नेट्स में पसीना बहाते नजर आए. मुख्य कोच राहुल द्रविड़, बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ और गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे की निगरानी में इन बल्लेबाजों ने थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट के खिलाफ बल्लेबाजी की.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












