
IND vs WI: जसप्रीत बुमराह ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, कपिल देव समेत कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे
AajTak
जसप्रीत बुमराह ने अहमदाबाद टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए. इस दौरान उन्होंने 2025 में सबसे ज्यादा बोल्ड आउट करने वाले गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड बनाया और भारत में अपने 50 टेस्ट विकेट पूरे कर कपिल देव को पीछे छोड़ दिया.
अहमदाबाद में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच दिया. वेस्टइंडीज की पहली पारी में बुमराह ने घातक स्पेल डालते हुए तीन विकेट हासिल किए. खास बात यह रही कि उन्होंने इनमें से दो बल्लेबाजों को बोल्ड आउट किया. इसी के साथ बुमराह ने 2025 में सबसे ज्यादा बार बल्लेबाजों को बोल्ड करने वाले गेंदबाज का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
साल 2025 में सबसे ज्यादा बोल्ड करने वाले गेंदबाज
जसप्रीत बुमराह इस साल टेस्ट क्रिकेट में अब तक 12 बल्लेबाजों को बोल्ड आउट कर चुके हैं. इस सूची में उनके बाद मोहम्मद सिराज (9) और शमर जोसेफ (9) का नाम है. वहीं मिचेल स्टार्क (7), स्कॉट बोलैंड (6) और जोमेल वारिकन (6) भी इस सूची में शामिल हैं. अगर इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो बुमराह 2025 में अब तक 15 विकेट बोल्ड आउट के जरिए ले चुके हैं. यह किसी भी फुल-मेंबर गेंदबाज द्वारा इस साल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.
भारतीय दिग्गजों की लिस्ट में बुमराह
बुमराह अब इंटरनेशनल क्रिकेट में 147 बोल्ड विकेट ले चुके हैं और वह भारत के लिए इस मामले में चौथे स्थान पर हैं. उनसे आगे अनिल कुंबले (186), कपिल देव (167) और रविचंद्रन अश्विन (151) हैं. बुमराह ने रवींद्र जडेजा (145) को पीछे छोड़ते हुए इस सूची में बढ़त बना ली है.
भारत में सबसे तेज 50 विकेट पूरे

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










