
IND vs SL, Mohali, 1st Test: विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच कप्तानी का 'मोहाली' कनेक्शन, शतक से होगी रोहित की शुरुआत?
AajTak
हाल ही में टेस्ट टीम के कप्तान नियुक्त किए गए रोहित शर्मा 4 मार्च को श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में अपना कप्तानी डेब्यू करने वाले हैं. रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली की कप्तानी और मोहाली का कनेक्शन भी सामने आया है.
श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में 4 मार्च को रोहित शर्मा अपना बतौर टेस्ट कप्तान डेब्यू करेंगे. दक्षिण अफ्रीका में सीरीज हार के बाद विराट कोहली ने 6 साल बाद टेस्ट कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था. इससे पहले विराट कोहली ने टी-20 की कप्तानी खुद से छोड़ दी थी जिसके बाद उन्हें वनडे टीम की कप्तानी से भी हटा दिया गया था. विराट को पहली बार साल 2014-15 के ऑस्ट्रेलिया दौरे में कप्तानी मिली थी. जिसके बाद भारत में पहली बार उन्होंने मोहाली में ही टीम इंडिया की कमान संभाली थी.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










