
Ind Vs Sa Test: आउट या नॉटआउट? विकेट पर बवाल, मयंक बोले- कुछ कहा तो पैसे कट जाएंगे
AajTak
जब थर्ड अंपायर के पाले में बॉल गई तो बॉल ट्रैकिंग में भी स्टम्प बचता हुआ दिख रहा था लेकिन इसके बावजूद तीनों रेड मार्क दिखाई दिए और मयंक अग्रवाल को आउट करार दिया गया. मयंक अग्रवाल भी हैरानगी के साथ वापस पवेलियन लौट गए.
साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे सेंचुरियन टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने पहले दिन शानदार शुरुआत की. केएल राहुल और मयंक अग्रवाल की ओपनिंग जोड़ी ने शतकीय साझेदारी की और कमाल कर दिया. लेकिन ये साझेदारी जिस तरह टूटी, उसपर बवाल हो गया है. मयंक अग्रवाल को जिस तरह LBW आउट दिया गया, उसको लेकर अब फैंस गुस्से में हैं. दरअसल, टीम इंडिया जब बल्लेबाजी कर रही थी उस वक्त 41वें ओवर में लुंगी नगीदी ने बॉलिंग संभाली और दूसरी बॉल पर ही उनकी बॉल मयंक अग्रवाल के पैड पर लगी. पहली नज़र में बॉल लेग स्टम्प से बाहर जा रही थी, साथ ही हल्की से ऊंची भी थी. ऐसे में फील्ड अंपायर ने इसे नॉटआउट करार दिया. How on earth was it hitting and not umpires call?????????? #INDvsSA dubious decision #DRS @BCCI @OfficialCSA pic.twitter.com/JpDNGEXk51 No way that was hitting. Umpire's call at best. Unlucky Mayank. Exclusive footage of the ball tracking operator driving to the ground: #SAvIND pic.twitter.com/ThLf11PPE4

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












